• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना महामारी ने छीन लिया विकलांग बेटी के सिर से मां का साया

Writer D by Writer D
02/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
death from corona

death from corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बुखार की हालत में पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने गई प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल की ड्यूटी से लौटने के बाद हालत बिगड़ गई। तीन दिन घर पर ही तड़पती रही, अंत में परिवार वाले उन्हें लेकर प्रयागराज गए। जहां सातवें दिन उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका प्रिंसिपल के एक इकलौती बेटी है जो जन्म से ही विकलांग है, अब उसकी सेवा कौन करेगा ये बड़ा सवाल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, शहर के डिहवा मोहल्ले के प्राइमरी स्कूल में फरीदा सिद्दीकी प्रिंसिपल के पद पर थीं। वो एजुकेशन कालोनी में रहती थीं। पति मुशीर अहमद के अनुसार, 19 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले जब फरीदा सिद्दीकी ट्रेनिंग में गई तो उन्हें बुखार आ गया। उनकी ड्यूटी दोस्तपुर ब्लॉक के प्राथमिक पाठशाला मुस्तफाबाद कला में लगी थी।

कोरोना पॉज़िटिव बाहुबली मुख्तार अंसारी का शुगर ब्लड लेवल बढ़ा

पति मुशीर के अनुसार बुखार की अवस्था में पत्नी ड्यूटी के लिए तैयार नही थीं। आरओ और कादीपुर की नायब तहसीलदार से ड्यूटी काटने का रिक्वेस्ट भी किया था। लेकिन यह कहकर टाल दिया गया कि ड्यूटी नही कटेगी। आखिर में उन्होंने ड्यूटी किया, चुनाव से लौटने के बाद तबियत बिगड़ गई। हास्पिटल में जगह नही मिली तो घर पर ही तीन चार दिन इलाज कराया।

तबियत जब बिगड़ी तो परिजन फरीदा को बेहतर इलाज के लिए लेकर प्रयागराज चले गए। वहां उनका इलाज होने लगा। कुछ सुधार भी हुआ लेकिन 30 अप्रैल को एकाएक उनकी तबियत बिगड़ गई और अंत में उन्होंने सदा के लिए आंखे बंद कर ली। कोविड प्रोटोकॉल के चलते उनकी प्रयागराज में ही जनाजे की नमाज पढ़ी गई और फिर सुपुर्द खाक किया गया।

इस राज्य ने लगाया 14 दिन का लॉकडाउन, इस दिन से जारी हो जाएगा प्रतिबंध

फरीदा सिद्दीकी के पति मुशीर बताते हैं कि, हमारे 23 साल की एक बेटी है जो बचपन से ही दोनो पैरों से चलने में असमर्थ है। पत्नी ही उसका ख्याल रखती थी अब कौन उसे देखेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो मैं इस मामले में कोर्ट तक जाऊंगा।

Tags: death from coronaPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newsup newsup panchayat chunav
Previous Post

नए कप्तान के साथ किस्मत का ताला खोलने उतरेगी हैदराबाद

Next Post

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने बीसीसीआई और खिलाड़ियों को जमकर लगाई लताड़

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post
Former IPL chairman Lalit Modi fiercely slams BCCI and players

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने बीसीसीआई और खिलाड़ियों को जमकर लगाई लताड़

यह भी पढ़ें

Pigmentation

झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

01/09/2026
New guidelines for encounter in UP

सुल्तानपुर लूटकांड: एक और आरोपी अजय यादव का STF ने किया एनकाउंटर, एक लाख का था इनामी

20/09/2024
Horoscope

28 मार्च राशिफल: इन चार राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा रविवार

28/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version