• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब में बढ़ा कोरोना का कहर, अब रात नौ बजे के बाद बाहर निकलने पर पाबंदी

Desk by Desk
18/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Night curfew

Night curfew

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया है। अब रात 11 बजे के बजाय रात को नौ बजे से ही बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। सुबह पांच बजे तक पाबंदी जारी रहेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को चंडीगढ़ में दी।

लुधियाना, पटियाला, मोहाली, जालंधर, कपूरथला, रोपड़, अमृतसर, फिरोजपुर और फतेहगढ़ साहिब में कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया है। सीएम ने कहा कि जिन जिलों में कोरोना के 100 से ज्यादा मामले हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लगेगा।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद नहीं चाहते थे कि उनका बेटा हॉकी खेले

पंजाब में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस महामारी की वजह से 35 और लोगों की मौत हो गई, जबकि 2039 नए केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 277 नए केस जालंधर जिले में दर्ज किए गए हैं। राज्य में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 6172 हो गई है। इस समय कुल 13320 मरीजों को अस्पतालों में दाखिल किया गया है। इनमें 283 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 27 वेंटिलेटर पर हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि पंजाब में संक्रमण की दर चिंताजनक

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पंजाब में संक्रमण की दर अब 6.8 फीसदी है। यह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इससे यह पता चलता है कि कोरोना गाइडलाइंस का उचित पालन नहीं किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सख्त कदमों की हिमायत करते हुए कहा था कि हम नई नीति बना रहे हैं। कोरोना के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्च में प्रतिदिन बढ़ रहे पॉजिटिव केसों की दर 5 फीसदी तक पहुंच गई है जो जनवरी में 1 फीसदी ही थी।

उन्होंने पीएम को सुझाव दिया था कि जिन इलाकों में साप्ताहिक टेस्टिंग के नतीजे दोगुने पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, उन इलाकों में सभी उम्र वर्ग के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया जाए। कैप्टन ने कहा कि प्रत्येक पखवाड़े के दौरान आबादी के एक छोटे से हिस्से को लक्षित करने वाले टीकाकरण के बजाय यह तरीका कोविड रोकने में ज्यादा कारगर होगा।

Tags: Chandigarh Hindi SamacharChandigarh News in Hindicorona punjabLatest Chandigarh News in Hindinight curfewpunjabपंजाब में बढ़ा नाइट कर्फ्यू का समय
Previous Post

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली में हमला, पार्टी कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल

Next Post

कैप्टन के चार साल: अमरिंदर सिंह ,बोले-मैंने कभी नहीं कहा कि नशा खत्म करूंगा

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
अमरिंदर सिंह Amarinder Singh

कैप्टन के चार साल: अमरिंदर सिंह ,बोले-मैंने कभी नहीं कहा कि नशा खत्म करूंगा

यह भी पढ़ें

Baba Ramdev

बाबा रामदेव बोले- बॉलीवुड में ड्रग्स लेने वाले कोई रोल मॉडल नहीं, ये सब नशेड़ी हैं

27/09/2020
CM Dhami

पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री धामी सक्रिय, फोन पर ली अपडेट

03/06/2025
murder

खाने में सलाद न देने पर पत्नी को फावड़े से काट डाला, हत्यारोपी पति फरार

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version