• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना रिकवरी रेट 91.34 फीसदी, 74.3 लाख मरीज रोगमुक्त

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में लगातार छठे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 50 हजार से कम नये मामले सामने आए हैं तथा इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक बनी रहने से मृत्यु और सक्रिय मामलों की दर में गिरावट आ रही है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना को मात देने वालों की दर 91.34 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.49 प्रतिशत तथा संक्रिय मामलों की दर 7.16 फीसदी हो गयी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 48,268 नये मामले सामने आये। यह लगातार छठा दिन है, जब कोविड-19 के 50 हजार के कम मामले सामने आये हैं। इससे पहले शुक्रवार को 48,648, गुरुवार को 49,881, बुधवार को 43,843, मंगलवार को 36,470 और सोमवार को 45,149 नये मामले सामने आये थे।

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार नहर में गिरी, चार लोगों की मौत

गत 24 घंटे में इस संक्रमण से 59,454 लोग स्वस्थ हुए है और 551 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में अब तक 81.37 लाख से अधिक संक्रमित हुए हैं, जिनमें से करीब 74.33 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 1,21,641 लाख लोगों की मृत्यु हुयी है।

स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से संक्रिय मामले 11,737 घटकर 5,82,649 रह गये हैं।

इस जानलेवा विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 2,178 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर करीब 1.26 लाख रह गयी , जबकि इस दौरान 127 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,837 हो गयी है। वहीं इस दौरान 8,241 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिससे इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 15.03 लाख हो गयी है।

बरेली : कलयुगी पिता ने किया अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में 4,981 की कमी होने से सक्रिय मामले घटकर 59518 रह गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,149पर पहुंच गया है तथा अब तक 7.47 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 754 की कमी होने से सक्रिय मामले 25,514 रह गये। राज्य में अभी तक कोरोना से 6,676 लोगों की मौत हुई है और 7.88 लाख से लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों में 427 की कमी आयी हैं जिससे सक्रिय मामले घटकर 24,431 रह गये हैं तथा इस महामारी से 7,007 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में अब तक 4.48 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में 1,354 की कमी आयी है और यह संख्या घटकर 23,532 हो गयी है तथा अभी तक 11,091 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 6.87 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। केरल में सक्रिय मामले में 1218 की कमी आने के बाद इनकी संख्या 90,671 हो गये हैं और 1,457 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर करीब 3.33 लाख हो गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 13,500 रह गये हैं और 1,308 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या करीब 2.74 लाख से अधिक हो गयी है।

सिविल सर्वेंट का सर्वोच्च कर्तव्य देश के नागरिकों की सेवा करना है: पीएम मोदी

दिल्ली में इस दौरान इस महामारी के सक्रिय मामले 1574 की बढ़ोतरी हुई हैं जिससे यह संख्या बढ़कर 30,952 हो गयी है।राष्ट्रीय राजधानी में इस महामारी के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6,423 हो गयी है तथा अब तक 3.38 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़ कर 18,456 हो गए हैं और 1,330 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.17 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 37,094 हो गयी है और 6,725 लोगों की मौत हुई है। इस राज्य में अब तक करीब 3.25 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,266 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.24 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि अब तक 4,168 लोग काल के गाल में समा गए हैं। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 9,689 रह गयी है तथा 1.57 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 2,929 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

आतंकवाद और हिंसा से कभी किसी का कल्याण नहीं हो सकता : पीएम मोदी

गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 13,232 रह गए हैं तथा 3,705 लोगों की मौत हुई है और करीब 1.54 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले घटकर 8,058 गये हैं। राज्य में कोरोना से 1,076 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.05 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1,888, हरियाणा में 1,766, छत्तीसगढ़ में 1,989, जम्मू-कश्मीर में 1,466, उत्तराखंड में 1,009, असम में 923, झारखंड में 883, पुड्डुचेरी में 592, गोवा में 597, त्रिपुरा में 346, हिमाचल प्रदेश में 306, चंडीगढ़ में 221, मणिपुर में 160, मेघालय में 87, लद्दाख में 74, सिक्किम में 67, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 51, अरुणाचल प्रदेश में 31, नागालैंड में 31 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldcorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronavirusCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecoronavirus wikicovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरस
Previous Post

प्रेग्नेंट Kareena Kapoor ने मां के हाथों करायी सिर की ‘मालिश’, पोस्ट हुआ वायरल

Next Post

सिविल सर्विसेज प्रोबेशनर्स को पीएम मोदी का गुरुमंत्र, जनता को बताया सरकार की असली ड्राइविंग फोर्स

Desk

Desk

Related Posts

UP Police SI Exam
Main Slider

UP पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 जल्द होगा जारी, जानें एग्जाम पैटर्न

02/03/2026
Under-construction flyover collapses in GopalganjUnder-construction flyover collapses in Gopalganj
क्राइम

बिहार में फिर गिरा फ्लाईओवर! घोघारी नदी पर बन रहा था 29 मीटर लंबा पुल

02/03/2026
Iran targeted Kuwait today
Main Slider

दुबई के बाद ईरान का कुवैत में तांडव, अमेरिका के कई फाइटर जेट मार गिराए

02/03/2026
Jagdeep Dhankhar released the book 'Seeking The Infinite'
राजनीति

‘Seeking The Infinite’ पुस्तक का जगदीप धनखड़ ने किया विमोचन

02/03/2026
Lucknow's Bara Imambara closed in honour of Khamenei
Main Slider

खामेनेई के सम्मान में बड़ा इमामबाड़ा बंद, शहर में तीन दिन का शोक

02/03/2026
Next Post
पीएम मोदी का गुरुमंत्र PM Modi's Gurmantra

सिविल सर्विसेज प्रोबेशनर्स को पीएम मोदी का गुरुमंत्र, जनता को बताया सरकार की असली ड्राइविंग फोर्स

यह भी पढ़ें

Makhane Kheer

जन्माष्टमी के व्रत बनाएं मखाने की खीर

15/08/2025
Dhanteras

Dhanteras 2020: आज है धनतेरस, जानें खरीददारी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

12/11/2020
Durga Chalisa

गुप्त नवरात्रि में जरूर करें इस चालीसा का पाठ, घर में आएगी सुख-शांति

21/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version