• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Dhanteras 2020: आज है धनतेरस, जानें खरीददारी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Dhanteras

धनतेरस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दीपोत्सव पर्व आज (12 नवंबर) से शुरू हो रहा है। पंचांग भेद के कारण इस बार धनतेरस को लेकर असमंजस बना हुआ है। कुछ लोग 12 तो कुछ 13 नवंबर को ये पर्व मनाएंगे। वाराणसी, तिरुपति और उज्जैन के ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर की शाम से शुरू होगी, जो 13 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे तक रहेगी।

इस कारण 12 नवंबर को प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि होने से इसी दिन शाम को भगवान धन्वंतरि की पूजा और यम दीपक लगाकर धनतेरस पर्व मनाना चाहिए। जो त्रयोदशी तिथि में खरीदारी करना चाहते हैं, वो 13 नवंबर को कर सकते हैं।

इस तरह धनतेरस की खरीदारी 2 दिन की जा सकेगी। इसके बाद 13 को चतुर्दशी तिथि शुरू होगी और 14 को दोपहर में करीब 1.25 तक रहेगी। फिर अमावस्या शुरू हो जाएगी इसलिए 14 को रूप चतुर्दशी और दीपावली पर्व दोनों मनाए जाएंगे। 15 को गोवर्धन पूजा और 16 को भाईदूज का पर्व होगा।

Dhanteras 2020: इस के बिना अधूरी मानी जाती है धनतेरस की पूजा

धनतेरस अबूझ मुहूर्त वाला विशेष दिन

विद्वानों के मुताबिक, धनतेरस पर शाम के समय लक्ष्मी और कुबेर की पूजा व यम दीपदान के साथ ही खरीदी के लिए भी श्रेष्ठ समय रहेगा। धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा होने से पूरे दिन खरीदी की जा सकती है।

परिवार में समृद्धि को अक्षत रखने की कामना से ही इस दिन चांदी के सिक्के, गणेश व लक्ष्मी प्रतिमाओं की खरीदारी करना शुभ होता है। साथ ही सोने-चांदी की चीजें खरीदने की भी परंपरा है। इसके अलावा पीतल, कांसे, स्टील व तांबे के बर्तन भी खरीदने की प्रथा है।

Dhanteras 2020: धनतेरस पर राशिनुसार घर ले आयें ये चीजें, भरें रहेंगे धन के भंडार

धन्वंतरि भी इसी दिन अवतरित हुए थे, इसी कारण भी इस दिन को धनतेरस कहा गया है। समुद्र मंथन में भगवान धन्वंतरि कलश में अमृत लेकर निकले थे, इसलिए इस दिन धातु के बर्तन खरीदते हैं।

पूजा विधि और दीपदान

  • भगवान धन्वंतरि को पूजा सामग्री के साथ औषधियां चढ़ानी चाहिए। औषधियों को प्रसाद के तौर पर खाने से बीमारियां दूर होती हैं।
  • भगवान धन्वंतरि को कृष्णा तुलसी, गाय का दूध और उससे बने मक्खन का भोग लगाना चाहिए।
  • पूजा में लगाए गए दीपक में गाय के घी का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • सूर्यास्त के बाद यमराज के लिए दीपदान जरूर करना चाहिए।
  • इसके लिए आटे से चौमुखा दीपक बनाना चाहिए। उसमें सरसों या तिल का तेल डालकर घर के बाहर दक्षिण दिशा में या दहलीज पर रखना चाहिए।
  • ऐसा करते हुए यमराज से परिवार की लंबी उम्र की कामना करनी चाहिए।
  • स्कंद पुराण के मुताबिक, धनतेरस पर यमदेव के लिए दीपदान करने से परिवार में अकाल मृत्यु का डर नहीं रहता।
Tags: Dhanterasdhanteras 2020dhanteras dateधनतेरसधनतेरस 2020धनतेरस का महत्वधनतेरस का शुभ मुहूर्तधनतेरस पर खरीददारीधनतेरस पर दानधनतेरस पर पूजा कैसे करे
Previous Post

हिस्ट्रीशीटर महेश तिवारी पर कसा योगी सरकार का शिकंजा, 3 करोड़ की संपति जब्त

Next Post

बहरीन: क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा बने नए प्रधानमंत्री

Desk

Desk

Related Posts

Hair Color
फैशन/शैली

चुने सही हेयर कलर, लगेंगी बेहद खूबसूरत

02/08/2026
Mutton Biryani
फैशन/शैली

इस रेसिपी से बनाएं मटन बिरयानी, स्वाद ऐसा की बार-बार होगी डिमांड

02/08/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plants
फैशन/शैली

पौधों से सजाएं अपना आशियाना, यहां से लें टिप्स

02/08/2026
Spices
फैशन/शैली

बारिश में मसालेदानी में मसाले हो जाते हैं खराब, ट्राई करें ये ट्रिक्स

02/08/2026
Next Post
क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा

बहरीन: क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा बने नए प्रधानमंत्री

यह भी पढ़ें

CM Yogi in Janta Darshan

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- चिंता मत करिए, हम कराएंगे कार्रवाई

03/07/2023

सपा विधायक सुभाष पासी ने छोड़ी साइकिल की सवारी, बीजेपी में हुए शामिल

02/11/2021
neighboring country

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पड़ोसी देश के बारे में कही यह बड़ी बात  

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version