• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिस्ट्रीशीटर महेश तिवारी पर कसा योगी सरकार का शिकंजा, 3 करोड़ की संपति जब्त

Desk by Desk
12/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलरामपुर
0
हिस्ट्रीशीटर महेश तिवारी

हिस्ट्रीशीटर महेश तिवारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योगी सरकार में शातिर अपराधियों, माफियाओं और हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। इसी क्रम में जनपद बलरामपुर में शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने एक और शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली।

गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध अभियुक्त महेश कुमार तिवारी उर्फ महेश्वर तिवारी इस समय जेल में बंद है। महेश कुमार तिवारी हरैया थाने का मजरिया हिस्ट्रीशीटर भी है। जिला प्रशासन ने हरैया थाना क्षेत्र के धन्नीडीह गांव में रहने वाले अभियुक्त की 3 करोड़ की संपत्ति को अपने कब्जे में लिया है।

भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सदर प्रेम कुमार थापा और तहसीलदार सदर ने मुनादी के जरिए ग्रामीणों को महेश कुमार तिवारी के संपत्ति पर प्रशासन द्वारा कब्जा किए जाने की सूचना दी। गैंगस्टर महेश कुमार तिवारी एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

आधा दर्जन बदमाशों ने ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर की लूटपाट, महिलाओं से रेप की कोशिश

अपराधिक कृत्यों के जरिए इसने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी। इसके गिरोह के पांच अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर महेश कुमार तिवारी की 95 बीघा जमीन पर प्रशासन ने लाल झंडे लगाकर अपना कब्जा जमा लिया है।

जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश के आदेश पर महेश कुमार तिवारी की बिशनपुर बढ़ई पुरवा गांव में दो, पिपरिया कला में छह, हसनापुर में एक तथा मोतीपुर कला में दो अचल संपत्ति कुर्क की गई है। गैंगेस्टर महेश कुमार तिवारी अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों पर फर्जी मुकदमे लिखवाता था और उनसे अवैध धन की वसूली करने के साथ ही जमीनों को भी अपने नाम करवा लेता था। अभी तक पुलिस की जांच में गैंगस्टर महेश कुमार तिवारी की 95 बीघा जमीन ऐसी निकल कर आई है जो आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई थी।

एसपी देव रंजन वर्मा ने बताया कि महेश कुमार तिवारी की अभी और भी अवैध संपत्ति मिलने की संभावना है। जिला प्रशासन विभिन्न अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान से अब तक 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त  कर चुका है।

Tags: balrampur crime newsBalrampur newsGangster Actlatest UP newsup newsYogi Governmentहिस्ट्रीशीटर महेश तिवारी
Previous Post

आधा दर्जन बदमाशों ने ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर की लूटपाट, महिलाओं से रेप की कोशिश

Next Post

Dhanteras 2020: आज है धनतेरस, जानें खरीददारी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Desk

Desk

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
Dhanteras

Dhanteras 2020: आज है धनतेरस, जानें खरीददारी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

यह भी पढ़ें

CM Dhami

निवेशकों को आमंत्रित करने लंदन जाएंगे मुख्यमंत्री धामी

13/09/2023
सीएम योगी CM Yogi

विपक्ष किसानों के कंधे पर बंदूक रख देश के खिलाफ कर रहा है षड्यंत्र : सीएम योगी

13/12/2020
Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें ये दान

12/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version