• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के लिए देश 135 करोड़ लोगों का परिवार : सीएम योगी

Writer D by Writer D
22/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। बूथ मैनेजमेंट के साथ ही पार्टी के प्रदेश में जातीय तथा सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन कर रही है।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गुरुवार को हलवाई समाज के सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए देश के सभी 135 करोड़ लोग उनका परिवार हैं। हमारे लिए राज्य के 25 करोड़ लोग परिवार हैं। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी के लोगो के लिए उनका खानदान ही परिवार है। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा, सारे पद एक ही परिवार में थे, उसके बाहर की सोच नहीं है। सपा, बसपा व कांग्रेस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा हमला बोला है। कोरोना महामारी के दौर को लेकर सभी पार्टियों के बारे में कहा कि पहले महामारी नही थी। अगर यही महामारी कांग्रेस के दौर में आती तो भाई बहन इटली भाग जाते। यही कोरोना सपा वालों के शासन में आया होता तो चाचा-भतीजा में भागने की होड़ लग होती।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए हम लोगो से बड़ी लड़ाई किसी ने नहीं लड़ी है। मैंने स्वयं आंदोलन और गिरफ्तारी दी थी। पिछली सरकारों में गुंडे माफियाओं का राज था।

व्यापारियों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाते थे। अब तो ऐसा नहीं है। हम सबकी ताकत एकता में है,एकजुट होकर जब ताकत बनेंगे तो भारत मजबूत होगा,अगर जाति के नाम पर विभाजित होंगे तो दंगाई मजबूत होंगे। हमको विपक्ष के इस मंसूबे को सफल नहीं होने देना है, यही आज की सबसे बड़ी जरूरत है।

सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी ने जातिवाद के नाम पर सामाजिक ताने-बाने को तोड़कर राज्य को दंगे की आग में झोंका है। इन सभी ने सत्ता के स्वार्थ के लिए प्रदेश को माफियाओं के पास गिरवी रखा है। उत्तर प्रदेश में अब भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में आज कोई माफिया सिर उठाकर नहीं निकल सकता है। हमारी प्राथमिकता प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज स्थापित करना है। हम इसमें काफी हद तक सफल भी रहे हैं।भाजपा उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जातियों को जोडऩे में जुटी है। भाजपा पिछड़ी जातियों को जोडऩे के लिए खास तौर पर मेहनत कर रही है। प्रदेश के हर जिले में सभी जातियों के सामाजिक सम्मेलन भी हो रहे हैं। इनमें भी अब तक पिछड़ों पर जोर ज्यादा है। इसी दौरान विधायक संजय गुप्ता चायल कौशाम्बी द्वारा अंगवस्त्र एवं अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर की स्मृति चिन्ह मुख्यमंत्री को भेंट देकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही लखनऊ से प्रकाशित दस्तक पोस्ट पत्रिका के विशेषांक का विमोचन भी किया।

इस कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सहित टांडा विधायक संजू देवी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत व पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे कार्यक्रम के संयोजक नीरज गुप्ता  सहसंयोजक अशोक कसौधन के साथ ही पुनीत गुप्ता, विष्णु गुप्ता महामंत्री हलवाई समाज, रामचन्द्र गुप्ता, चांदनी गुप्ता”वैदिका मीडिया प्रभारी हलवाई समाज, अरुण गुप्ता, मनोज गुप्ता अध्यक्ष कानपुर मंडल, हलवाई समाज आदि लोग मंच पर उपस्थित रहे।

Tags: Ashutosh Tandoncm yogiLucknow News
Previous Post

जल शक्ति मंत्री ने पीलीभीत अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

Next Post

ठेकेदार का शव निर्माणाधीन मकान में लटकता मिला, हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post
Dead Body

ठेकेदार का शव निर्माणाधीन मकान में लटकता मिला, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

shahi-lauki

आज बनाएं टेस्टी शाही डिश, नाम की जैसा ही है इसका मिजाज

12/10/2025
Sukesh Chandrashekhar

महाठग सुकेश चंद्रशेखर का ‘लेटर बम’, सत्येंद्र जैन को दिए 10 करोड़ रुपए

01/11/2022
BJP MP Khagen Murmu attacked in Bengal

बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गए थे

06/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version