• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दम्पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
29/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। एका थाना क्षेत्रांर्गत रविवार को सरेराह मोटर साइकिल सवार दम्पति की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक दम्पति के पुत्र पर है। पुलिस अधिकारियों व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मृतक दम्पति के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना एका क्षेत्र के गांव नगला रमिया निवासी राकेश (58) अपने छोटे बेटे प्रदीप के साथ जनपद एटा के गांव नगला केवल में रहते है। राकेश अपनी पत्नी गुड्डी (55) के साथ गांव नगला रमिया स्थित खेतों पर घूमने आये थे। रविवार को दोनों मोटर साइकिल से वापस अपने घर एटा के गांव नगला जा रहे थे। जैसे उनकी मोटर साइकिल थाना एका क्षेत्र के गांव हथौली के समीप पहुंची, तभी बाइक सवार हमलावरों ने दम्पति पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से राकेश व उनकी पत्नी गुड्डी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। इधर घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह के साथ सीओ जसराना, थानाध्यक्ष एका व जसराना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मृतक दम्पति के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किये है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि राकेश अपने छोटे बेटे के साथ एटा में रहते थे। आज वह अपने गांव नगला रमिया आये थे। उनका अपने बडे़ बेटे योगेश से प्रापर्टी व पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि योगेश ने इन दोनों के ऊपर गोली चलाई है, जिससे इन दोनों की मौत हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जायेगा।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Next Post

लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Farmer dies after being hit by train

लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

हार के बावजूद शादाब खान ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड, बने पहले गेंदबाज

12/11/2021
Yogi greets Anandiben Patel

CM योगी ने आनंदीबेन पटेल से राजभवन में की शिष्टाचार भेंट

13/06/2021
आईएएस एनपी पांडेय को किया सस्पेंड

यूपी की जनता को अब बाढ़ को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं : सीएम योगी

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version