• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हार के बावजूद शादाब खान ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड, बने पहले गेंदबाज

Desk by Desk
12/11/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टी-20 विश्व कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी के ओवरों में मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोयनिस की विस्फोटक पारी के दम पर कंगारू टीम ने फाइनल का टिकट कटाया। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज शादाब खान ने टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगाया और चार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भी पवेलियन भेजा, लेकिन वह टीम की हार को नहीं टाल सके। हालांकि, शादाब अपने इस प्रदर्शन के बूते एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम जरूर कर लिया है।

शादाब खान ने टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल का अबतक का सबसे बेस्ट स्पैल फेंका। शादाब ने अपने चार ओवर में महज 26 रन खर्च किए और चार विकेट अपने नाम किए। शादाब ने डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ और विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन की राह दिखाई।

शादाब के इस स्पैल की बदौलत ही 96 रनों के स्कोर पर पांच विकेट गंवाकर एक समय ऑस्ट्रेलिया टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन इसके बाद मार्कस स्टोयनिस और मैथ्यू वेड के बीच हुई 81 रनों की तूफानी साझेदारी ने पाकिस्तान से जीत छीन ली। स्टोयनिस 31 गेंदों में 40 और वेड महज 17 गेंदों में 41 रन ठोककर टीम की जीत के नायक रहे। टॉप ऑर्डर में डेविड वॉर्नर ने भी 30 गेंदों में 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, ये होंगे कप्तान

आखिरी दो ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 22 रनों की दरकार थी, लेकिन मैथ्यू वेड ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करते हुए शाहीन अफरीदी के 19वें ओवर में ही तीन लगातार छक्के जड़कर मैच को खत्म कर दिया। इसी ओवर में हसन अली ने वेड का कैच भी टपकाया, जो आखिरी में निर्णायक साबित हुआ। इससे पहले पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान की 67 और फखर जमां की 55 रनों की आतिशी पारी के दम पर 4 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे।

Tags: cricket newsPakistan teamShadab Khansports news
Previous Post

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, ये होंगे कप्तान

Next Post

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस का आज जन्मदिन, 1984 में जीता था मिस इंडिया का खिताब

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Next Post

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस का आज जन्मदिन, 1984 में जीता था मिस इंडिया का खिताब

यह भी पढ़ें

Amit Mohan Prasad

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें : अमित मोहन

31/05/2021
AgustaWestland scam

AgustaWestland scam: वायुसेना के चार पूर्व अधिकारियों की जमानत

30/07/2022
CM Dhami

विकसित भारत के लिए मोदी को सशक्त करें: सीएम धामी

03/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version