• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी विधानसभा में लगी अदालत, कटघरे में खड़े हुए पुलिसकर्मी, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
03/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP Assembly

UP Assembly

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly) में आज अदालत लगी है और इस अदालत में कोई और नहीं बल्कि खुद पुलिसकर्मी ही कटघरे में खड़े नजर आए हैं। दरअसल विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को विधानसभा में पेश किया गया है। जहां अदालत विधायक की पिटाई करने के मामले में सीओ समेत छह पुलिसकर्मियों को सजा सुनाएगी। विधानसभा में सुनवाई के बाद सभी पुलिसकर्मियों को दंड सुनाया जाएगा। बता दें कि लगभग 19 साल बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होने जा रही है।

दरअसल मामला 2004 का है। इस मामले में 19 साल पहले इन पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया जा चुका है, लेकिन आज सजा का ऐलान हो सकता है। खास बात ये है कि सदन के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकेगी। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने 2004 में हुई घटना के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव रखा था। इससे पहले 1964 में यूपी विधानसभा में कटघरे में सुनवाई की गई थी।

ये है पूरा मामला

2004 की सपा सरकार के समय बिजली कटौती के मामले को लेकर सतीश महाना जो फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष हैं, कानपुर में धरने पर बैठे थे। उस समय प्रशांत त्रिवेदी कानपुर के डीएम हुआ करते थे। करीब 3-4 दिन के धरने के बाद सतीश महाना तत्कालीन डीएम प्रशांत त्रिवेदी से मिलने गए तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सतीश महाना उनके सामने ही धरने पर बैठ गए। इस धरने को जब 4 दिन बीत गए तो बीजेपी ने तय किया था कि अलग अलग विधानसभाओं (UP Assembly) से लोग जुलूस बनाकर उनके धरने में समर्थन के लिए पहुंचेंगे।

उस समय पार्टी के तमाम विधायक और नेता उनके समर्थन में जा रहे थे, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में उस समय विधानसभा सदस्य रहे सलिल विश्नोई की टांग टूटी थी और वो महीनों बेड पर रहे। इसके बाद सलिल विश्नोई ने 25 अक्टूबर 2004 को विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना की सूचना दी। जिसके बाद सदन की विशेषाधिकार समिति में करीब डेढ़ साल सुनवाई हुई और इन पुलिसकर्मियों को सर्वसम्मति से दोषी पाया गया था, लेकिन आज तक सजा नहीं हुई थी।

उमेश पाल हत्याकांड: FIR में जोड़ा अतीक के तीसरे बेटे असद का नाम

अब इस मामले में आज विधानसभा सदन (UP Assembly) में सुनवाई होगी। इस दौरान विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना के मामले में 6 पुलिसकर्मी कटघरे में खड़े हैं और सदन सुनवाई कर रहा है। इस सुनवाई में अगर इन पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई गई तो वहीं से उन्हें जेल भेजा जा सकता है।

Tags: Lucknow NewsUP Assembly
Previous Post

रंगभरी एकादशी पर मां गौरा की विदाई, बाबा विश्वनाथ गौना करा ले जाएंगे शिवधाम

Next Post

गुड्डू मुस्लिम के घर दहाड़ा बुलडोजर, मिनटों में बम बनाने में है एक्सपर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Chaitra Navratri
Main Slider

Chaitra Navratri: ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए उपवास, जानें पूजा के नियम

22/03/2026
Shardiya Navratri
Main Slider

चैत्र नवरात्र में राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जप, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

22/03/2026
Termites
Main Slider

दीमक से पाना चाहते है छुटकारा, तो घर में आज ही लगाएं ये पौधा

22/03/2026
Winter
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल

22/03/2026
Dairy Business
उत्तर प्रदेश

मिल्क प्रोक्योरमेंट से आत्मनिर्भर बनीं प्रदेश की साढ़े तीन लाख महिलाएं

21/03/2026
Next Post
GUddu Muslim

गुड्डू मुस्लिम के घर दहाड़ा बुलडोजर, मिनटों में बम बनाने में है एक्सपर्ट

यह भी पढ़ें

NEET PG काउंसलिंग 2021 के पहले राउंड रिजल्ट जारी, यहां करें अपना नाम चेक

23/01/2022

BB 15: अफसाना की बदतमीजी पर भड़के सलमान खान, बोले- ये कॉन्टेंट नहीं चाहिए

16/10/2021
Ganesha

बप्पा हर लेंगे जीवन की सभी विघ्नों को, बुधवार के दिन आजमाए ये उपाय

04/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version