• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रंगभरी एकादशी पर मां गौरा की विदाई, बाबा विश्वनाथ गौना करा ले जाएंगे शिवधाम

Writer D by Writer D
03/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
Rangbhari Ekadashi

Rangbhari Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। रंगभरी एकादशी (Rangbhari Ekadashi) पर शुक्रवार की शाम जगत जननी मां गौरा (Maa Gaura) ससुराल जायेगी। काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ गौना में विदाई करा कर गौरा (Maa Gaura) और प्रथम पूज्य भगवान गणेश को प्रतीक रूप से शिवधाम (श्री काशी विश्वनाथ मंदिर)ले जायेंगे। बाबा गुजरात से आये खास खादी का राजसी वस्त्र और शाही पगड़ी बांध माता की विदाई करायेंगे। माता बरसाने से आया घाघरा पहनकर सोलहों श्रृंगार रचा दुल्हन के खास लिबास में भगवान गणेश को गोदी में लेकर रजत पालकी में विराजेगी।

उधर,टेढ़ीनीम स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ कुलपति तिवारी के आवास पर माता के विदाई के तैयारियों के साथ ब्रह्म मुहूर्त में बाबा के साथ माता गौरा (Maa Gaura) की चल पंचबदन रजत प्रतिमा का पंचगव्य तथा पंचामृत स्नान के बाद दुग्धाभिषेक किया गया। दुग्धाभिषेक पं. वाचस्पति तिवारी और संजीव रत्न मिश्र ने किया। सुबह पांच से साढ़े आठ बजे तक 11 वैदिक ब्रह्मणों ने षोडशोपचार पूजन के बाद फलाहार का भोग लगाकर महाआरती की । फिर दस बजे चल प्रतिमाओं का राजसी श्रृंगार एवं पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे भोग आरती के बाद के बाबा का दर्शन शुरू हो गया।

गौरतलब हो कि पूरी काशी रंगभरी एकादशी की शाम अनूठे रंगोत्सव की साक्षी बनेगी। बाबा विश्वनाथ की पालकी उठने के साथ ही काशी की गलियां अबीर-गुलाल की बौछार से लाल हो जाएगी। शिवभक्त बाबा की अगवानी में काशी की गलियों में गुलाल की होली खेलेंगे। श्रद्धालु बाबा के रजत डोला पर अबीर गुलाल चढ़ा कर घर परिवार में सुख समृद्धि की गुहार लगाने के साथ होली खेलने की अनुमति भी मांगेेंगे।

काशी में मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ गौना के नेग में काशीवासियों को होली खेलने और हुड़दंग की अनुमति देते है। बाबा के गौना उत्सव में काशीवासी सबसे पहले अपने आराध्य बाबा भोले और मां पार्वती के साथ अबीर गुलाल की होली खेलते है। इस बार बाबा के भाल पर मथुरा के जेल में अरारोट और सब्जियों से कैदियों द्वारा तैयार की गई खास गुलाल लगेगा।

रंगभरी एकादशी पर यातायात प्रतिबंधित

रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ दरबार में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए मैदागिन से गोदौलिया, दशाश्वमेध होते हुए सोनारपुरा तक चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक लागू है। यातायात विभाग के अफसरों के अनुसार शिवाला स्थित अग्रवाल तिराहा से चारपहिया वाहन सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया की ओर नहीं जाएंगे। इसी तरह गोदौलिया, मैदागिन, दशाश्वमेध क्षेत्र में सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। वाहन पार्किंग के लिए मैदागिन, बेनिया और अग्रवाल तिराहा के समीप व्यवस्था की गई है।

Tags: rangbhari ekadashivaranasi news
Previous Post

उमेश पाल हत्याकांड: FIR में जोड़ा अतीक के तीसरे बेटे असद का नाम

Next Post

यूपी विधानसभा में लगी अदालत, कटघरे में खड़े हुए पुलिसकर्मी, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Main Slider

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

05/10/2026
BJP
Main Slider

UP राज्यसभा के लिए BJP की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Next Post
UP Assembly

यूपी विधानसभा में लगी अदालत, कटघरे में खड़े हुए पुलिसकर्मी, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Lawrence Bishnoi Gang

जेल में लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू करवाने के मामले में 7 पुलिस अधिकारी निलंबित

26/10/2024
PM Modi

पीएम मोदी वाराणसी से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

21/02/2024
3 planets will transit

26 दिसंबर का राशिफल: कर्क-सिंह राशिवालों को मिलेगा किस्मत का साथ

26/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version