• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से की मुलाक़ात, जानिए क्या हुआ फिर…

Desk by Desk
23/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, लखनऊ
0
Mayank Joshi UP Election 2022
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। UP Election 2022 उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) के बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाक़ात की है। मतदान से ठीक पहले इस तरह की मुलाक़ात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

मंगलवार को भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने मतदान की पूर्व संध्या पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों में करीब घंटेभर बातचीत हुई। इसे सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात को ब्राह्मण वोटबैंक को सपा के पक्ष में गोलबंद करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

UP Election 2022 केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और मोहसिन रजा ने सपरिवार डाला वोट

बता दें, सांसद रीता बहुगुणा जोशी भाजपा से बेटे मयंक के लिए टिकट मांग रही थीं। उन्होंने यह भी प्रस्ताव दिया था कि बेटे को टिकट दिया जाए। पार्टी का निर्देश होगा तो वह सांसद का पद छोड़ देंगी, लेकिन भाजपा ने टिकट नहीं दिया। इस पर मयंक जोशी का सपा में जाना तय हो गया था।

लखनऊ के उम्मीदवारों की घोषणा से पहले मयंक जोशी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुलाकात की अटकलें चलीं। हालांकि इस बात पर सपा ने मुहर नहीं लगाई और कैंट से राजू गांधी को उम्मीदवार घोषित कर अटकलों पर विराम लगा लिया।

UP Election 2022 : मतदान के शुरुआत में कई जगह गड़बड़ मिली EVM मशीन

लेकिन लखनऊ में मतदान से ठीक पहले मंगलवार शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मयंक जोशी के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मयंक जोशी से शिष्टाचार भेंट। लेकिन इस भेंट को सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है।

कैंट विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में ब्राह्मण मतदाता हैं। इसमें ज्यादातर उत्तराखंड के हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि सपा ने मतदान से पहले मयंक जोशी को घर बुलाकर ब्राह्मण वोटबैंक को साधने का प्रयास किया है। अब देखना यह होगा कि ऐन वक्त पर मयंक जोशी की मुलाकात सपा के लिए कितना फायदेमंद साबित होती है।

Tags: Mayank JoshiMayank Joshi UP Election 2022Rita Bahuguna JoshiUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

UP Election 2022 केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और मोहसिन रजा ने सपरिवार डाला वोट

Next Post

UP Election 2022 : 9 बजे तक 9.10 प्रतिशत मतदान, इस जिले में दिखा जोश

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
UP Election 2022

UP Election 2022 : 9 बजे तक 9.10 प्रतिशत मतदान, इस जिले में दिखा जोश

यह भी पढ़ें

जेपी नड्डा का कांग्रेस पर वार बोले ‘कांग्रेस जितनी नफरत करेगी उतना ही और अधिक लोग मोदी का समर्थन करेंगे’

26/10/2020
Electricity

बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा तगड़ा ‘करंट, UPPCL ने बढ़ाया सरचार्ज

22/04/2025
Makeup

वट सावित्री पूजा के लिए खरीदें ये मेकअप आइटम, सुहागिनों के लिए जरूरी हैं ये चीजें

07/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version