• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

व्यापारी की हत्या का चाैबीस घंटे में खुलासा, चचेरे भाई गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बिजनौर
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्र में नहर के किनारे पड़े मिले एक व्यापारी नन्द किशोर के शव के मामले पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में चचेरे भाईयों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। एक तरफा प्रेम-प्रसंग और प्रेमिका से छेड़छाड़ को लेकर दोनों ने व्यापारी की हत्या की थी।

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि व्यापारी नन्दकिशोर का शव 24 अप्रैल की सुबह नजीबाबाद क्षेत्र में नहर के किनारे पड़ा हुआ मिला था। उसके दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे। मृतक के भाई इन्द्रदेव की तहरीर पर थाना नजीबाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस की तफ्तीश में विकास, अमन के नाम प्रकाश में आये। पुलिस और स्वाट टीम की सयुंक्त टीम ने मंगलवार को दोनों अभियुक्तों को नजीबाबाद स्टैंड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तगण की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त आला कत्ल में एक सब्बल, एक दंराती, एक पल्टा, बोरे की राख व घटना के समय अभियुक्तगणों के पहने हुए कपड़े जिन पर खून लगा है, बरामद किये हैं।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि अभियुक्त विकास की शादी मृतक नन्दकिशोर के गांव की युवती से होने वाली थी। नन्दकिशोर उस युवती से प्रेम करता था, लेकिन उसके ठुकराये जाने पर नंदकिशोर ने उससे छेड़छाड़ भी की। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ थाना नगीना में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। युवती से एकतरफा प्यार करने वाले पहले से ही विवाहित नन्दकिशोर ने विकास के साथ भी कई बार मारपीट की थी। इसकी वजह से विकास नन्दकिशोर के प्रति काफी गुस्सा था। इसी कारण विकास ने अपने चचेरे भाई अमन के साथ मिलकर योजना के तहत नन्दकिशोर को अमन के घर बुलाया। जहां तीनों ने मिलकर पी।

नन्दकिशोर के नशे में होने के बाद दोनों ने सब्बल व दंराती से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। शव को बाइक पर लादकर गांव सवरनपुर के पास नहर किनारे फेंक कर हत्यारें फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेज दिया है।

Tags: bijnour news
Previous Post

सपा विधायक लकी यादव समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

हाइटेंशन लाइन से झुलस कर किशोरी की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
shot
उत्तर प्रदेश

मातम में बदली बर्थडे पार्टी, 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत

03/03/2026
Next Post
High Tension Line

हाइटेंशन लाइन से झुलस कर किशोरी की मौत

यह भी पढ़ें

anil vij

हरियाणा: मंत्री अनिल विज बने Covaxin के वॉलंटियर, लगवाया पहला टीका

20/11/2020

कोरोना की थर्ड वेव से डरने की नहीं, बल्कि सतर्कता और सावधानी की आवश्यकता : सीएम योगी

30/01/2022
Beauty

चाहिए फ्रेश लुक, फॉलो करें ये ब्यूटी रूटीन

07/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version