• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा विधायक लकी यादव समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
26/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
FIR

FIR

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक लकी यादव (Lucky Yadav) पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विभाग के जेई और ठेकेदार को बंधक बनाने व पुलिस के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में नगर कोतवाली सपा विधायक समेत 10 अज्ञात लोगों पर सात गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज (Case Filed) किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।

शहर कोतवाल में ठेकेदार हितेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 सत्यप्रकाश सिंह निवासी ग्राम डिहजहानिया थाना बक्शा ने तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि वह लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदार है। 23 अप्रैल की रात्रि समय करीब 10.30 बजे अवस्थपना निधि के तहत जेसीज चौराहे से ओलन्दगंज सड़क चौड़ीकरण एंव नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।

मेरे साथ पीडब्ल्यूडी के अवर अभियन्ता दिनेश कुमार भास्कर पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम डहिया थाना मुगलसराय जिला चन्दौली अपनी टीम के साथ वर्तमान सपा विधायक लकी यादव के घर के सामने विपरीत पटरी पर नाप-जोख का कार्य कर रहे थे। तभी विधायक लकी यादव अपने आठ-दस समर्थकों के साथ गाली-गलौज करते हुए कार्य बन्द कराने लगे।

पीड़ित ठेकेदार ने बताया कि हम लोगों ने कार्य बन्द करने से मना किया, तो अवर अभियन्ता दिनेश कुमार भास्कर एंव मुझे तथा मेरे चाचा चन्द प्रकाश सिंह को विधायक और उनके साथियों द्वारा मारपीट शुरु कर दी गई। यही नहीं इसके बाद विधायक ने अवर अभियन्ता दिनेश कुमार भास्कर, स्वदेश, दीपक को उनके साथ पकड़कर अपने घर में बन्धक बना लिया। हमारी टीम ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो हम लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस के आने पर किसी तरह हम लोग जान बचाकर भागे।

इस सम्बंध में उन्होंने विधायक लकी यादव व उनके सर्मथकों द्वारा मारपीट और बंधक बनाने, सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने समेत धमकी आदि देने की शिकायत की है। इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सपा विधायक पर मारपीट, बंधक बनाने व सरकारी कार्य में बांधा डालने के आरोप में शिकायत मिली है। जिस पर विधायक लकी यादव समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 332, 342, 353, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज (Case Filed) किया है।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

सास की हत्या के दोषी को सजा-ए-मौत

Next Post

व्यापारी की हत्या का चाैबीस घंटे में खुलासा, चचेरे भाई गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हारेंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, अभी से स्क्रिप्ट तैयार’, केशव मौर्य का विपक्ष पर वार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार साल में 60 से 90 देशों तक पहुंचा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही यूपी के शहर, पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

रूस-भारत संवाद में व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

25/09/2026
Next Post
Arrested

व्यापारी की हत्या का चाैबीस घंटे में खुलासा, चचेरे भाई गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
Mahant Raju Das

‘अंकिता के हत्यारे का हत्या करने वाले को देंगे 11 लाख का इनाम’, हनुमानगढ़ी के महंत का ऐलान

03/09/2022
Ramlala

श्रीराम जन्मभूमि कॉरिडोर के लिए योगी सरकार ने जारी की 107 करोड़ की पहली किश्त

16/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version