• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हारेंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, अभी से स्क्रिप्ट तैयार’, केशव मौर्य का विपक्ष पर वार

Writer D by Writer D
25/09/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि विपक्ष अभी से चुनावी हार के बाद लगाए जाने वाले आरोपों की तैयारी कर रहा है। भाजपा भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर रही है।

मौर्य ने कहा, “देखिए पहला तो ये आप जान लीजिए कि ना तो देश में दो हजार सैंतालीस तक कांग्रेस आने वाली है और ना उत्तर प्रदेश में दो हजार सैंतालीस तक समाजवादी पार्टी आने वाली है। मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने से किसी को कोई नहीं रोकता है। देखें अच्छे-अच्छे सपने लेकिन जब दो हजार सत्ताईस का रिजल्ट आएगा तो अभी से ये स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं कि हार जाएंगे तो क्या आरोप लगाएंगे? तो इनके पास केवल यही है कि अच्छी सी स्क्रिप्ट तैयार कर लें। और जब मगरमच्छी आंसू बहाना होगा सत्ताईस का रिजल्ट आने के बाद तब बहाएंगे लेकिन उत्तर प्रदेश में कमल खिला हुआ है, कमल खिलने जा रहा है और सैंतालीस तक कमल खिला रहेगा क्योंकि विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश ना कांग्रेस बना सकती है, ना सपा बना सकती है, वो भाजपा ही बना सकती है।”

विपक्षी दलों की रणनीति और एकजुटता को लेकर भी उपमुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, “भटक रहे हैं लगातार, इससे ये सारे भाजपा के विरोधी हैं और जो भाजपा का विरोधी है, वो चाहे एक होकर के लड़े तब भी कमल खिलेगा। अलग-अलग लड़ेंगे तब भी कमल खिलेगा।” दूसरी ओर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन मजबूत होने की बात कही है और 2027 के लिए अपनी पार्टी का अभियान शुरू किया है।

चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर विपक्ष की आपत्तियों पर मौर्य ने कहा, “कांग्रेस-जनता पार्टी कह रही है कि जो चीफ इलेक्शन ऑफिसर हैं उन्हें हटाया जाए। ये बयानवीरता में कोई किसी के बारे में कुछ नहीं बोल सकता लेकिन मैं मानता हूँ कि ये जो विरोधी दल के लोग हैं इनको मीठा-मीठा गप और तीखा-तीखा थू, और वही स्थिति है जैसे कि जहाँ चुनाव जीत जाए वहाँ भाजपा का ग्राफ गिर गया है मोदी जी का ग्राफ गिर गया है और जहाँ चुनाव हार जाए वहाँ ईवीएम खराब हो गई है, चुनाव आयोग खराब हो गया है और वोट की चोरी कर ली गई है। इस प्रकार के फर्जी आरोप लगाते हैं जैसे इनका फर्जी PDA, जैसे इनका जनता की नजरों में उतरा हुआ नेतृत्व वैसे ही इनके घटिया आरोप।”

मौर्य के इस बयान में 2027 के चुनाव के साथ 2047 तक भाजपा के सत्ता में बने रहने का दावा भी प्रमुख रहा। हाल के दिनों में वह लगातार सपा के पीडीए और उसकी चुनावी रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि सपा ने भी 2027 को लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। ऐसे में विधानसभा चुनाव की ओर बढ़ते उत्तर प्रदेश में भाजपा और विपक्ष के बीच जुबानी मुकाबला और तेज होता दिखाई दे रहा है।

Tags: up news
Previous Post

चार साल में 60 से 90 देशों तक पहुंचा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

Next Post

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार साल में 60 से 90 देशों तक पहुंचा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही यूपी के शहर, पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

रूस-भारत संवाद में व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

25/09/2026
Next Post

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Dead Body

कच्ची दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर मासूम की मौत

19/08/2021
Solar Storm

क्या है सौर्य तूफान और क्यों है इंटरनेट यूजर्स के लिए खतरा?

04/09/2021
Job opportunities

मिश्र धातु निगम लिमिटेड में 158 आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस की निकली भर्ती

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version