• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गाय ने दिया दो सिर वाले बछड़े को जन्म, दहशत में आए लोगों ने बताया शैतान का रूप

Writer D by Writer D
20/12/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आपने  एलियन्स से जुड़ी फिल्मों में अक्सर दो सिर वाले जीवों को देखा होगा। ये जीव अक्सर धरती पर आकर तबाही मचाते नजर आते हैं और अपनी शैतानी हरकतों से सभी को डरा देते हैं। वैसे हकीकत में भी दो सिर वाले कई जीव धरती पर हुए हैं जिन्होंने लोगों को चौंकाया है मगर अब दो सिर वाले बछड़े को देखकर लोगों की डर से हालत खराब हो गई है। इस जीव को लोग दूसरी दुनिया का बताने लगे हैं।

ब्राजील के एसपिरीतो सैंतो में नोवा वेनेसिया नाम का एक क्षेत्र है जहां हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर ली हैं। यहां एक गाय ने 13 दिसंबर को 2 सिर वाले बछड़े  को जन्म दिया है। हैरानी ये है कि दो सिर होने के कारण ये बछड़ा चलना तो दूर, उठ भी नहीं पा रहा है। इसलिए इसे खाना खाने में भी बहुत समस्या हो रही है।

जब से इस बछड़े ने जन्म लिया है, लोग इसे शैतान का रूप और दूसरी दुनिया का प्राणी बता रहे हैं। मालिक के बेटे डेल्सी बुसाटो ने बताया कि बछड़ा खड़ा नहीं हो पा रहा है इसलिए वो अपनी मां को दूध भी नहीं पी पा रहा है। उसे बोतल के जरिए दूध पिलाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि दो सिर होने के कारण उसके दिमाग भी दो होंगे जिसके चलते वो अपना संतुलन ही नहीं बना पा रहा है। यही वजह है कि चलने-फिरने में उसे तकलीफ हो रही है।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार ने कई जानवरों के डॉक्टरों से संपर्क किया है मगर किसी ने भी ऐसा केस पहने नहीं देखा है इसलिए वो कोई खास मदद नहीं कर पा रहे हैं। डॉक्टरों का ये भी कहना है कि बछड़ा जिंदा रह पाएगा भी या नहीं, इसके बारे में कुछ कह पाना बहुत मुश्किल है।

धर्मगुरु दलाई लामा से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने की मुलाकात

रिपोर्ट के मुताबिक ये बछड़ा गाय का तीसरा बच्चा है। इससे पहले के दोनों बच्चे तंदरुस्त थे। परिवार को इस बात की जानकारी थी कि गाय गाभिन है, मगर बच्चा ऐसा होगा उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था। बच्चा होने के बाद जब उसके शेड में मालिक गया तो वो बच्चे को देखते ही हैरान हो गया। उसने तुरंत ही परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाकर बच्चा दिखाया और धीरे-धीरे पूरे इलाके में दो सिर वाले बछड़े की खबर फैल गई।

वैसे ये पहली बार नहीं है कि इस तरह का बछड़ा पैदा हुआ हो। पिछले ही महीने, तुर्की में दो सिर, 6 पैर और दो पूंछ वाला बछड़ा पैदा हुआ था।

Tags: # world newsAliensBrazilinternationla newstwo headed calf
Previous Post

धर्मगुरु दलाई लामा से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने की मुलाकात

Next Post

देश में बढ़ी Omicron की रफ्तार, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 160

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन से चेहरा दिखने लगता है सफेद और चिपचिपा, तो फॉलो करें ये टिप्स

29/09/2025
aloo-paneer koftas
खाना-खजाना

नवरात्रि के भोजन में बनाए स्वादिष्ट आलू-पनीर के कोफ्ते

29/09/2025
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण कब है? जानें नियम

29/09/2025
broken cups
Main Slider

बेकार सामान से बनाएं घर की सजावट के लिए सामान

29/09/2025
Vijay's house threatened with a bomb blast
Main Slider

विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

28/09/2025
Next Post

देश में बढ़ी Omicron की रफ्तार, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 160

यह भी पढ़ें

Hanuman Jayanti

साल के आखिरी मंगल को करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगी महाबली की कृपा

29/05/2023
saffron

चुटकी भर केसर के होते हैं जादुई फायदे

12/12/2022
Murder

जान देने की कोशिश में युवक ने ब्लेड से काटी गर्दन, भर्ती

11/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version