• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सच्चे साथियों की पहचान की परीक्षा थी तीसरी सीट का चुनाव: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
28/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav)  ने मंगलवार को कहा कि राज्यसभा की तीसरी सीट का चुनाव सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के लिये मंगलवार को हुये चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ने आठ और सपा ने तीन उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था। मतदान के ठीक पहले सपा के वरिष्ठ नेता और ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडे ने विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक पर से इस्तीफा देकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान का संकेत दिया। मनोज पांडे के साथ साथ छह अन्य विधायकों के भी भाजपा के पक्ष में जाने की संभावना को बल मिला।

इसके चलते संभावित हार से निराश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) ने कहा कि क्रास वोटिंग करने वाले सभी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

उन्होने ( Akhilesh Yadav) ट्वीट किया “हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से पीडीए के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ है। अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है।”

श्री यादव ने बुधवार सुबह 11 बजे पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस बुलायी है जिसमें उनके बड़े ऐलान की संभावना है। राज्यसभा की दस सीटों के लिये भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, संगीता बलवंत, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, तेजवीर सिंह, नवीन जैन और संजय सेठ को मैदान में उतारा है जबकि मुख्य विपक्षी दल सपा ने मौजूदा राज्यसभा सांसद जया बच्चन, पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन और पूर्व मंत्री रामजी लाल सुमन को मैदान में उतारा है।

इस चुनाव में संख्या बल के लिहाज से भाजपा की सात और सपा की दो सीटों पर जीत तय है जबकि बची हुयी एक सीट के लिये सपा प्रत्याशी आलोक रंजन और सपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुये संजय सेठ के बीच मुकाबला है जिसमें संजय सेठ की जीत तय मानी जा रही है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsrajya-sabha-electionsup news
Previous Post

बजट में दिखी नए उत्तराखंड की झलक, स्मार्ट बनेंगे शहर

Next Post

आरटीओ का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Bribe

आरटीओ का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Hashish

दो लाख से अधिक की चरस के साथ दो गिरफ्तार

17/12/2023
Nipun

जनभागीदारी कार्यक्रम से जागरूक होंगे छात्र, शिक्षक और अभिभावक

04/06/2023

राज्यपाल आनंदीबेन ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

17/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version