• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गाय दिलाएगी रोजगार, पर्यावरण को भी होगा फायदा

Writer D by Writer D
02/06/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Cow

Cow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सनातन संस्कृति में गाय (Cow) की पूजा होती रही है। गाय (Cow) को लोग मां का दर्जा देते हैं। साथ ही गाय के गोबर और मूत्र से पर्यावरण को भी काफी फायदा होता है। इसका वर्णन वेदों और पुराणों में भी है। गाय (Cow) को उन्नति और समृद्धि का भी प्रतीक माना गया है। इसी बात को सिद्ध किया है डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र ने।

प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र ने अपनी टीम के साथ मिलकर गाय आधारित उन्नति का एक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किया है। इस मॉडल का शोध पत्र इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद के प्रतिष्ठित वर्किंग पेपर में प्रकाशित हुआ है। इसमें प्रो. मिश्र ने गाय से पर्यावरण के फायदे के साथ ही अर्थव्यवस्था का फार्मूला दिया है।

कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र के नेतृत्व में उनकी टीम के गौरव केडिया, अमित गर्ग, अपराजिता मिश्रा और कृष्णा ने मॉडल बनाया है। इन्होंने एक ऐप बनाया है जिसमें गौसेवा करने वालों को अब दान देने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही उनके दान का दुरूपयोग भी नहीं होगा। दानदाता इस ऐप के जरिये दान दे सकेंगे। उनका दान सही जगह लग रहा है कि नहीं इसकी भी जानकारी ऐप से ले सकेंगे। इस पहल में एनजीओ को भी जोड़ा जाएगा। दानदाता एनजीओ के जरिये गोशाला या घरों में पल रहे गायों को गोद ले सकेंगे। एनजीओ ही गायों को चारा सहित अन्य चीजें उपलब्ध कराएगी। दानदाता अपने गोद लिये गायों की स्थिति भी ऐप पर देख सकेंगे। इस मॉडल का सफल परीक्षण गुजरात के बड़ौदा में किया जा चुका है।

भारतीय जनता पार्टी वास्तविकता में जमीनी स्तर पर कार्य करती : आशुतोष टंडन

यही नहीं ऐप से कंपनियों को भी जोड़ा जाएगा। जो एनजीओ के माध्यम से गोशालाओं से गोबर और मूत्र लेकर बायोगैस, खाद, अगरबत्ती समेत अन्य चीजें बनाएंगी। इससे गोशालाओं को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा।

इस मॉडल के प्रयोग में आने से पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा। गोशालाओं से निकलने वाले गोबर और मूत्र से जैविक खाद बनायी जाएगी। इसके अलावा बायोगैस का निर्माण होगा। वहीं, इको फ्रैंडली अगरबत्ती के साथ ही पेड़-पौधों और फसलों पर छिड़काव के लिए दवा भी बनायी जा सकेगी। इसका फायदा पर्यावरण को होगा।

आम आदमी के लिए खुशखबरी, पेट्रोल-डीजल हो सकता है और भी सस्ता

वहीं इस ऐप का एक फायदा ये भी होगा कि लोग अपने पालतू जानवरों को छुट्टा नहीं छोड़ पायेंगे। क्योंकि इस ऐप में पशुओं का पूरा ब्योरा फोटो के साथ डालने के सुविधा होगी। इसके बाद दोबारा ऐप पर पशुओं की फोटो डालने पर पता चल जाएगा कि उक्त पशु का मालिक कौन है।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

भारतीय जनता पार्टी वास्तविकता में जमीनी स्तर पर कार्य करती : आशुतोष टंडन

Next Post

अब किसी मंदिर आंदोलन में शामिल नहीं होगा संघ : मोहन भागवत

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम के हाथों सम्मानित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री

11/04/2026
Next Post
mohan bhagwat

अब किसी मंदिर आंदोलन में शामिल नहीं होगा संघ : मोहन भागवत

यह भी पढ़ें

Arrested

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में एक युवक गिरफ्तार

10/01/2023
Hair Roller

इनसे अपने बालों को बनाएं स्टाइलिश, पार्टी में छा जाएंगी

07/08/2025

भूकंप के तेज झटकों से हिला जापान, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 मैग्निट्यूड

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version