• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर के भाई का भीषण एक्सीडेंट, ईरानी कप से हुए बाहर

Writer D by Writer D
28/09/2024
in खेल
0
Musheer Khan

Musheer Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुशीर खान (Mushir Khan) सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। मुशीर खान के गर्दन में ज्यादा चोट लगी है। मुशीर अपने पिता नौशाद खान के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे, जिस दौरान ये हादसा हुआ। अभी तक दुर्घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि कार सड़क पर 4-5 बार पलटी, जिसके चलते मुशीर को गंभीर चोटें आईं।

अब मुशीर (Mushir Khan)  के कम से कम 6 हफ्ते तक क्रिकेटिंग एक्शन से दूर रहने की संभावना है। मुशीर की वापसी में 3 महीने भी लग सकते हैं। इस इंजरी के चलते मुशीर का ईरानी ट्रॉफी से बाहर होना तय है। सरफराज खान का पर‍िवार मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखता है। यहां की सगढ़ी तहसील में उनका गांव बासूपार है।

दलीप ट्रॉफी में किया था कमाल

मुशीर खान (Mushir Khan) ने दलीप ट्रॉफी 2024 में बल्ले से गदर काटा था। अपने डेब्यू मैच में ही मुशीर ने इंडिया-बी की ओर से इंडिया-ए के खिलाफ मुकाबले में 181 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 373 गेंदों का सामना किया और 16 चौके के अलावा 5 छक्के लगाए थे। दलीप ट्रॉफी में डेब्यू पर किसी टीनएजर (20 साल से कम उम्र) खिलाड़ी का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा।

मुशीर ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया, जिन्होंने साल 1991 में अपने दलीप ट्रॉफी डेब्यू पर 159 रनों की पारी खेली थी।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी काटा था गदर

मुशीर खान ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में कई जबरदस्त पार‍ियां खेली थीं। 7 मैचों में उन्होंने 60 के एवरेज से 360 रन बनाए। वहीं उन्होंने 7 विकेट भी झटके थे। 19 साल के मुशीर को आने वाले समय का बड़ा भारतीय स्टार माना जा रहा है। मुशीर आने वाले समय में ऑलराउंडर की भूम‍िका में फ‍िट हो सकते हैं।

मुशीर खान मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट में भाग लेते हैं। मुशीर ने अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 51.14 की औसत से 716 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहे। मुशीर का बेस्ट स्कोर नाबाद 203 रन रहा है। मुशीर ने गेंद से भी कमाल दिखाया है और कुल 8 विकेट लिए हैं। मुशीर के बड़े भाई सरफराज बांग्लादेश के खिलाफ जारी कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया का पार्ट हैं, हालांकि उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया।

Tags: cricket newsMushir Khansarfaraj khansports news
Previous Post

ऐसा क्या हुआ की चार बेटियों के साथ पिता ने कर ली ख़ुदकुशी

Next Post

केजरीवाल जल्द खाली करेंगे सीएम आवास, यहां हो सकता है नया ठिकाना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
MS Dhoni
खेल

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

केजरीवाल जल्द खाली करेंगे सीएम आवास, यहां हो सकता है नया ठिकाना

यह भी पढ़ें

Sawan

कब से शुरू होगा सावन का महीना, जानें सही तिथि और पूजा विधि

11/05/2025
UP Budget

UP Budget: अधिवक्ता कल्याण निधि 200 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपए

06/02/2024
ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत India's historic win in Brisbane Test

ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत, बीसीसीआई ने पांच करोड़ बोनस किया का ऐलान

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version