Main Sliderबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश के शासनकाल में बिहार में अपराध एवं भ्रष्टाचार बढ़ा : तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को विकास के नाम पर सिर्फ ठगा है।

श्री यादव ने सोमवार को यहां हसनपुर में अपने बड़े भाई एवं राजद प्रत्याशी तेजप्रताप यादव के समर्थन मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में अपराध एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार ने पन्द्रह वर्षों में बिहार की जनता के लिए कोई काम नहीं किया और वह केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में लगे रहे।

राजद नेता ने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार के बनने पर मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 10 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार ने युवाओं एवं नौजवानों को नौकरी देने के नाम पर सिर्फ ठगा है, जिसका उदाहरण बिहार की 46 प्रतिशत बेरोजगारी दर है।

जेपी नड्डा का कांग्रेस पर वार बोले ‘कांग्रेस जितनी नफरत करेगी उतना ही और अधिक लोग मोदी का समर्थन करेंगे’

श्री यादव ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में मंहगाई की मार आज गरीब एवं कमजोर वर्गों के साथ-साथ आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में 30 हजार करोड़ के 60 घोटाले हुए है, जिनमें बहुचर्चित सृजन घोटाला भी शामिल है।

सभा को राजद प्रत्याशी तेजप्रताप यादव, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी शोएब एवं राजद के वरिष्ठ नेता रामनारायण मंडल ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button