• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पारिवारिक विवाद में बेटा बना दरिंदा, चार को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा

Writer D by Writer D
02/03/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच जिले के रुपईडीहा के रामनगर गांव में रविवार रात करीब 1:30 बजे पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। संपत्ति के मामले को लेकर शुरू हुई कहासुनी के दौरान पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर माता-पिता, दादी और बहन को मौत (Murder) के घाट उतार दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया तो उस पर भी छोटे भाई ने हमला कर घायल कर दिया। संघर्ष में हमलावर भाई भी घायल हुआ है।

ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश कुमार शुक्ला व 112 पुलिस टीम रात में ही मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) तथा बहन पार्वती (35) को मृत घोषित कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गुरुदेव (33) तथा निरंकार (27) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। निरंकार की हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

भोर में ही थाना प्रभारी आरएस रावत, क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घर के भीतर खून के निशान और टूटी-फूटी वस्तुएं बिखरी मिलीं। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी घर के बाहर से बरामद की गई है। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी और बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होते रहते थे। हालांकि पुलिस ने किसी भी अटकल से बचने की अपील करते हुए कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

पारिवारिक कलह को लेकर हुई चार हत्याओं के बाद एकमात्र सदस्य गुरुदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में भर्ती हैं। जबकि उनका हमलावर छोटा भाई निरंकार ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को गुरुदेव ने बताया कि बीते 4 साल से निरंकार संपत्ति के मामले को लेकर पिता पर आरोप मढ़ता रहता था। किसी न किसी बहाने आए दिन मारपीट करता रहता था। 4 साल पूर्व उसकी पत्नी भी इसी कलह के चलते छोड़कर चली गई थी। पत्नी के छोड़कर जाने के बाद से निरंकार और निरंकुश हो गया। बात-बात पर परिजनों को पीटना उसका शगल बन गया।

गुरुदेव का कहना है कि रात में 1:00 बजे के आसपास निरंकार ने संपत्ति के मामले को लेकर फिर पिता पर अनर्गल आरोप लगाने शुरू किया इसके बाद परिजनों में कहासुनी हुई कहासुनी के दौरान ही उसने घर के कोने में रखी कुल्हाड़ी से एक-एक कर सभी पर हमला कर दिया इसके बाद कुल्हाड़ी लेकर बाहर निकला।

Tags: Bahraich News
Previous Post

मिडिल ईस्ट महायुद्ध के बीच सोने और चांदी की कीमतें बनी रॉकेट

Next Post

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का शव कहां है? मौत के बाद गहराया रहस्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
Next Post
Ayatollah Ali Khamenei

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का शव कहां है? मौत के बाद गहराया रहस्य

यह भी पढ़ें

SS Sandhu

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की प्रगति की समीक्षा की

05/01/2024
PM Modi-CM Yogi

सीएम योगी ने PM मोदी के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- जिद है एक सूरज उगाना है….

21/11/2021
CM Yogi

निर्दोषों को छेड़ा तो मिट्टी भी नसीब नहीं होगी: सीएम योगी

10/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version