• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंद्रशेखर 20 सालों से कर रहे हिंदी से न्याय की मांग, देश-विदेश से हासिल हो रहा है जन समर्थन

Writer D by Writer D
27/09/2024
in उत्तर प्रदेश, आगरा, राजनीति
0
CS Upadhyay

CS Upadhyay

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। ‘हिन्दी से न्याय’ इस देशव्यापी-अभियान के नेतृत्व-पुरुष एवम् प्रख्यात न्यायविद् चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS Upadhyay) अपने छठवें अखिल भारतीय प्रवास के दौरान आज दूसरी बार आगरा पहुंचे, जन्मभूमि पहुंचने पर अभियान की वृहद उत्तर-प्रदेश (पूर्वांचल-प्रान्त, विंध्याचल-प्रान्त पश्चिमांचल-प्रान्त तथा दक्षिणांचल-प्रान्त) शाखा के राज्याधिपति ( प्रान्त-प्रमुख) एवम् सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् डाक्टर देवी सिंह नरवार तथा पश्चिमांचल प्रान्त के महामात्य (संगठन) डाक्टर योगेन्द्र सिंह ने उन्हें अनुच्छेद 348 में संशोधन किये जाने की अभियान की मांग के समर्थन में एक लाख से अधिक हस्ताक्षर सौंपें।

बताते चलें कि उपाध्याय देश की शीर्ष-अदालतों (सुप्रीम कोर्ट एवम् 25 हाईकोर्टस) में सारा कामकाज हिन्दी एवम् अन्य भारतीय-भाषाओं (संविधान की अष्टम अनुसूची में उल्लिखित 22 भाषाएं, जिनकी लिपि उपलब्ध है) में सम्पादित किये जाने हेतु पिछले सवा तीन दशक से अधिक समय से ‘हिन्दी से न्याय’ यह देशव्यापी-अभियान चला रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती-दल भारतीय जनसंघ के स्थापना एवम् प्रेरणा-पुरूष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय (CS Upadhyay) हिन्दी माध्यम से एल-एल.एम. उत्तीर्ण करने वाले पहले भारतीय छात्र हैं। पिछले लगभग एक दशक में इस न्यायिक-भाषायी स्वतंत्रता अभियान की 31 प्रान्तों की टीमों ने देशभर से लगभग पौने दो करोड़ से अधिक हस्ताक्षर प्राप्त किये है, ‘हिन्दी से न्याय’ (Hindi se Nyay) इस देशव्यापी-अभियान को दुनिया के तमाम देशों से भी व्यापक- समर्थन हासिल हो रहा है, विदेशों में रह रहे अप्रवासी-भारतीयों ने बड़ी-संख्या में अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर किये हैं।

Hindi se Nyay

उत्तर-प्रदेश में सेशन कोर्ट में जज रहे श्री उपाध्याय (CS Upadhyay) ने उत्तराखण्ड में देश के सबसे कम आयु के एडीशनल एडवोकेट जनरल रहते हुए 12 अक्टूबर, 2004 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में हिन्दी में प्रतिशपधपत्र प्रस्तुत कर एक इतिहास रच दिया था, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के ओएसडी (न्यायिक, विधायी एवम् संसदीय- कार्य) रहते हुए उन्होंने नैनीताल हाईकोर्ट में हिन्दी में वाद-कार्यवाही शुरू करायी थी एवं विधि-आयोग में सदस्य (समकक्ष प्रमुख सचिव, विधायी) के दायित्व से 2013 में नैनीताल हाईकोर्ट में हिन्दी में याचिका भी उन्होंने ही स्वीकार करायी थी।

अनुच्छेद 348 में संशोधन नहीं तो दिल्ली कूच करेंगे दो करोड़ लोग: चंद्रशेखर उपाध्याय

Hindi se Nyay

श्री उपाध्याय (CS Upadhyay) को आज सौंपे गये हस्ताक्षर पिछले डेढ़ माह में आगरा के दर्जनों इण्टर व डिग्री कालेजों के विद्यार्थियों से प्राप्त किये गये हैं।

Hindi se Nyay

इससे पहले जनवरी, 2020 में शुरू किये गये हस्ताक्षर अभियान के तहत भी आगरा से लगभग डेढ़ लाख से अधिक नागरिकों का समर्थन हासिल किया गया था आज सौंपे गये हस्ताक्षर के पश्चात यह संख्या अब ढाई-लाख से अधिक पहुंच गयी है, हस्ताक्षर-अभियान की सफलता से उत्साहित वृहद उत्तर-प्रदेश के राज्याधिपति (प्रान्त-प्रमुख) डाक्टर नरवार ने संकल्प व्यक्त किया कि वृहद उत्तर-प्रदेश से बीस लाख से अधिक हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे जायेंगे, बताते चले कि सारे देश व विदेशों से भी दो करोड़ हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य तय हुआ था, यह संख्या अब लगभग पौने दो करोड़ को पार कर गयी है।

Tags: agra newsCS Upadhyayhindi se nyayup news
Previous Post

पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने में लखनऊ अव्वल

Next Post

योगी सरकार ने पीड़ित एससी/एसटी परिवारों के लिए आवंटित किए 1400 करोड़ से अधिक रुपये

Writer D

Writer D

Related Posts

Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
CM Dhami
राजनीति

कुंभ, आपदा और पेयजल योजनाओं के लिए 256 करोड़ की मिली वित्तीय मंजूरी

09/05/2026
Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

09/05/2026
Next Post
cm yogi

योगी सरकार ने पीड़ित एससी/एसटी परिवारों के लिए आवंटित किए 1400 करोड़ से अधिक रुपये

यह भी पढ़ें

CM Vishnu dev Sai

बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 64 लाख की मंजूरी

01/12/2024
rape

बुटीक खुलवाने के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

24/02/2022

सरेआम गोलियों से भूनकर युवक की हत्या करने वाला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

09/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version