• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में अगले 100 दिनों में 1.71 लाख हेक्टेयर भूमि बनाई जायेगी खेती योग्य

Writer D by Writer D
16/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) में आगामी 100 दिनों में कुल 1,71,186 हेक्टेयर भूमि (cultivable land) को सुधार कर कृषि (Agriculture) योग्य बनाया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ होगा और खेती जाने योग्य भूमि का क्षेत्रफल बढ़ने की आशा है। कृषि उत्पादन क्षेत्र में आगामी 100 दिनों, छह महीनों एवं दो वर्षों में किये जाने वाले कार्यों का मुख्य मंत्री के समक्ष अपने प्रस्तुतीकरण में यह बताया गया। प्रस्तुतीकरण में कृषि विभाग के सभी घटकों ने  किये जाने वाले कार्यों का ब्योरा दिया।

भूमि सुधार  के लिए चलाई जा रही पं दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत आगामी 100 दिनों में  477.33 रुपए करोड़ का खर्च प्रस्तावित  है, वहीं इस योजना में पिछले पाँच वर्षों में 1,41,840 हेक्टेयर भूमि उपजाऊ कृषि योग्य भूमि में परिवर्तित की गई है। इस योजना पर लगभग रु 291.70 करोड़ का खर्च आया है।

एक सर्वेक्षण के आधार पर, परियोजना क्षेत्रों में 8.58 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसतन उत्पादन में वृद्धि हुई है। लगभग 48.53 प्रतिशत आय में वृद्धि देखी गई और भूगर्भ जल स्तर में 1.42 मीटर की वृद्धि परिलक्षित हुई।

योगी सरकार का कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान पर विशेष बल

जैविक क्लस्टर को बढ़ावा देने की नीति के अंतर्गत, वर्ष 2021-22 तक 4784 क्लस्टरों (95,680 हेक्टेयर) से 1.75 लाख किसानों को जोड़ा गया है। इनमे, नमामि गंगे योजना के तहत 3309 क्लस्टर, पीकेवीवाई में 1195 क्लस्टर व हमीरपुर जैविक खेती योजना में 280 क्लस्टर हैं।  इनमे योजना के अंतर्गत भूमि का क्षेत्रफल लगभग 95,680 हेक्टेयर है। इस नीति में तीन-वर्षीय कार्यक्रम के अंतर्गत, एक क्लस्टर में लगभग 50 किसान जोड़े जाते हैं, और प्रति क्लस्टर तीन वित्तीय वर्ष हेतु रु 10 लाख का प्रावधान है।

आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना के अंतर्गत, केंद्र द्वारा संवर्धित मिशन प्राकृतिक खेती के अंतर्गत भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति योजना को प्रदेश के 35 जनपदों में लागू किया जाएगा, जिसके लिए  विकास खंड स्तर पर 500 से 1000 हेक्टेयर क्षेत्रफल के क्लस्टर का गठन होगा। यह योजना खरीफ 2022 से शुरू की जाएगी और इस पर रु० 82.83 करोड़ (केंद्र पोषित) खर्च किये जाएंगे। बुंदेलखंड के समस्त जनपदों में गौ आधारित प्राकृतिक खेती का क्रियान्वयन भी तेज किया जाना का लक्ष्य रखा गया है, और मई माह में राज्य-स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री के भाषण के दौरान मंच पर गिरा लोहे का स्टैंड, एक की मौत

पराली प्रबंधन में यूपी का उल्लेखनीय कार्य

पराली प्रबंधन के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश में उल्लेखनीय काम किया गया है। किसानों को इससे राहत देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाये।

पिछले पाँच वर्षों में प्रति लाख हेक्टेयर धान क्षेत्रफल में पराली जलाने की औसत घटनाओं की संख्या उत्तर प्रदेश में मात्र 71, व उप्र/एनसीआर क्षेत्र में 132 दर्ज की गईं। इसके अपेक्षा, पंजाब में यह संख्या 2264 व हरियाणा में 452 दर्ज की गई थी। उत्तर प्रदेश में पराली को गौशालाओं में चारे के रूप में आपूर्ति किये जाने हेतु “पराली दो, खाद लो अभियान” भी सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

Tags: Cultivable landLucknow Newsup newsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

योगी सरकार का कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान पर विशेष बल

Next Post

108 फीट हनुमान प्रतिमा का अनावरण कर PM मोदी बोले- बजरंगबली से हर कोई पाता है प्रेरणा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

देहरादून से उठा संस्कृति और संस्कारों का शंखनाद — मातृशक्ति को सीएम धामी का नमन

17/02/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी तेज

16/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईवी बाजार में यूपी की 19% से अधिक हिस्सेदारी: मुख्यमंत्री

16/02/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन का जनदर्शन, जन सुरक्षा की गांरटी; कड़े व बड़े एक्शन सब मौके पर ही

16/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 के बाद यूपी ने पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी स्टेबिलिटी की ओर ऐतिहासिक यात्रा तय की है – मुख्यमंत्री

16/02/2026
Next Post

108 फीट हनुमान प्रतिमा का अनावरण कर PM मोदी बोले- बजरंगबली से हर कोई पाता है प्रेरणा

यह भी पढ़ें

Rangoli

बसंत पंचमी पर बनाएं रंगोली, मात्र 10 मिनट में बन जाएंगे ये डिजाइन

12/02/2024
prisoners

इलाज के दौरान बंदी की मौत

21/12/2022
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी तमिलनाडु में 23 जनवरी से चुनाव प्रचार का करेंगे श्रीगणेश

21/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version