• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इलाज के दौरान बंदी की मौत

Writer D by Writer D
21/12/2022
in उत्तर प्रदेश, देवरिया
0
prisoners

prisoner

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। एलईडी बल्ब चोरी करने के आरोप में जिला कारागार में बंद कुशीनगर जिले के बंदी (Prisoner) की मंगलवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

चिकित्सकों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी आलाधिकरियों और मृतक के परिजनों को दी। बंदी की मां ने पुलिसकर्मियों की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर उसे सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान हथिसार मोहल्ला के रहने वाले अकतर (27) पुत्र हसनैन को पुलिस ने एक मैरेज हॉल से बल्ब चोरी के आरोप में 25 नवम्बर को गिरफ्तार किया था। 26 नवम्बर को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे देवरिया जिला कारागार भेज दिया गया था। कुछ दिनों से अकतर की तबीयत खराब चल रही थी।

जिला कारागार के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। बंदी के साथ ड्यूटी पर तैनात बंदी रक्षकों ने इसकी जानकारी जेल के अधिकारियों को दी। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेल प्रशासन ने बंदी की मौत के बारे में आलाधिकारियों और उसके परिजनों को जानकारी दी। बंदी की मौत की सूचना पर परिवार के लोग देवरिया मोर्चरी पर पहुंचे। मां आयसा, भाई अफजल व अफरोज और बहन का रो-रो कर बुरा हाल था।

मां का आरोप-पुलिस की पिटाई से हुई मौत

अकतर की मां आयसा ने आरोप लगाया है कि चोरी में उसका बेटा मौके से नहीं पकड़ा गया था। मोहल्ले का एक युवक पकड़ा गया था। उसके कहने पर पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अकतर को बहुत मारापीटा ताकि वह चोरी की बात को स्वीकार कर ले। वह नहीं माना तो पुलिस ने उसे थर्ड डिग्री देकर टॉर्चर किया। जेल में आने के बाद उसकी तबीयत खराब होती गई।

Tags: Deoria News
Previous Post

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

Next Post

स्क्रैप कारोबारी से 44 लाख की लूट

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
Loot

स्क्रैप कारोबारी से 44 लाख की लूट

यह भी पढ़ें

CM Yogi

‘बुलडोजर बाबा’ का आह्वान- आप भाजपा को लाइए, बंगाल को कर्फ्यू-दंगा मुक्त कराइए

30/04/2024
Farmers

Farmers Protest: दिल्ली कूच नहीं करेंगे पंजाब के किसान, 10 को रोकेंगे ट्रेनें

04/03/2024
yogi fleet driver became Corona infected

मां-बाप की सेवा न करने वालों की खैर नहीं, योगी सरकार लायेगी संपत्ति वापस लेने का कानून

04/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version