• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CWG: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से किया चित, स्मृति मंधाना ने जड़ा अर्धशतक

Writer D by Writer D
31/07/2022
in Main Slider, खेल
0
CWG

CWG

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बर्मिंघम। ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल-2022 (CWG) में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Cricket Team) ने पहली जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान महिला टीम को आठ विकेट से हरा दिया है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 99 रनों पर ढेर गई। इसके बाद भारत ने 11.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शानदार 42 गेंदों में 63 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए।

100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा (Shefali Verma) ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को पांच ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। भारत का पहला विकेट शेफाली वर्मा के रूप में गिरा। शेफाली नौ गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुईं।

शेफाली ने पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना के साथ 61 रनों की साझेदारी की। इसके बाद मंधाना ने आठवें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। लक्ष्य के करीब पहुंच रही भारत को दूसरा झटका 11वें ओवर में लगा। सबभिनेनी मेघना 14 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मंधाना ने चौके के साथ भारतीय टीम को जीत दिला दी। मंधाना 42 गेंदों में 63 रन और जेमिमा रोड्रिग्ज 2 रन बनाकर नाबाद रहीं।

CWG: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, 19 साल के जेरेमी ने वेटलिफ्टिंग में किया कमाल

पाकिस्तान के लिए तुबा हसन और ओमैमा सोहैल ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले मैच में बारिश के कारण टॉस देरी से हुआ। जिस कारण मैच 18-18 ओवर का कर दिया गया। मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे पाकिस्तान के खिलाड़ी कोई खास असर नहीं छोड़ पाए। पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 99 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। मुनीबा के अलावा आलिया रियाज ने 18 रन, कप्तान बिस्माह मारूफ ने 17 रन, ओमैमा सोहैल 10 रन और आयशा नसीम 10 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए स्नेह राणा और राधा यादव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं रेणुका सिंह, मेघना सिंह और शेफाली वर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किए।

Tags: Bindyarani DeviCommonwealth Games 2022cwgcwg 2022gold medalsGururaja PujariJeremy Lalrinnungamedalsmerabai chanuSanket Sargarsports newssports news in hindiWeightlifter Bindyarani Devi
Previous Post

मांगे राम अग्रवाल का संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा : सीएम धामी

Next Post

सीएम योगी ने रामलला तथा हनुमानगढ़ी मंदिर में किया दर्शन पूजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

‘सेवा सेतु’ से सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

29/04/2026
CM Dhami honored meritorious students
Main Slider

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
CM Yogi
Main Slider

शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक का संकल्प, तेज गति है योगी सरकार की पहचान

29/04/2026
CM Nayab Saini released the BJP's 'Sankalp Patra'
Main Slider

पंचकूला से BJP का चुनावी बिगुल, CM सैनी ने पेश किया संकल्प पत्र

29/04/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने रामलला तथा हनुमानगढ़ी मंदिर में किया दर्शन पूजन

यह भी पढ़ें

beating

कपड़े फाड़े, लात-घूंसे बरसाए, महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दी मिर्च

31/07/2022

चंद्रशेखर के बुजुर्गों की ना के बाद ही ‘हमवार’ हुआ पुष्कर के तख्त तक पहुंचने का रास्ता

04/07/2021
Brij Bhushan Singh

अब 11 जून को ब्रज भूषण करेंगे शक्ति प्रदर्शन, यहां करेंगे महारैली

04/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version