• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंगों ने दलित को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी को बनाया हवस का शिकार

Writer D by Writer D
02/08/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Gang Rape

Gang Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। जिले के एक गांव में दबंगों ने दलित युवक के घर जाकर बेटा पैदा होने की खुशी में लड्डू मांगा। जब दलित परिवार लड्डू नहीं दे पाया तो दबंगों ने उसके घर पर ही हमला बोल दिया। उन्होंने पहले दलित की पत्नी को अपनी हवस का शिकार (Gang Rape) बनाया। इसके बाद दलित को अपने साथ उठा ले गए। दबंगों को मन नहीं भरा तो उन्होंने दलित को पेड़ से बांध कर इतना मारा कि उसकी मौत हो गई।

पूरा मामला जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक दलित परिवार के घर कुछ वक्त पहले बेटे का जन्म हुआ था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद ठाकुर समाज का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ दलित के घर पहुंचा और बेटे की खुशी में लड्डू खाने को मांगे। दलित महिला उस वक्त घर में अकेली थी। महिला ने दबंगों से कहा कि लड्डू घर पर नहीं है। आरोप है कि दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और महिला के साथ गैंगरेप (Gang Rape) किया।

जब खेत से काम के बाद दलित युवक लौटा और उसने दबंगों से कहा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो दबंगों ने उसे भी बंधक बना लिया और अपने साथ जंगल ले गए। जहां उन्होंने दलित युवक को पेड़ से बांध दिया। दबंगों ने इसके बाद युवक को तब तक मारा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। दबंगों ने दलित को वहीं छोड़ा और मौके से फरार हो गए। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो युवक लहूलुहान पड़ा हुआ था।

रोहिणी कमीशन ने राष्ट्रपति को सौंपी ओबीसी आरक्षण पर अपनी रिपोर्ट, दिया ये सुझाव

परिजनों ने दलित युवक को उठाया और उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए। हॉस्पिटल में युवक को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और उनसे ही कोरे कागज पर अंगूठे का निशान लगवा लिया। परिजनों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद भी दबंग युवक गांव में ही खुलेआम घूमते रहे। 2 दिन तक जब परिजनों ने दलित युवक का अंतिम संस्कार नहीं किया तब जाकर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इसके बाद दलित युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने इस पूरे मामले में दो दिन बाद संज्ञान लेते हुए हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के अनुसार अभी भी एक आरोपी युवक फरार है।

Tags: bareeily newscrime newsGang rape
Previous Post

रोहिणी कमीशन ने राष्ट्रपति को सौंपी ओबीसी आरक्षण पर अपनी रिपोर्ट, दिया ये सुझाव

Next Post

राजेंद्र गुढ़ा ने जारी किया लाल डायरी का एक पेज, किया इस भ्रष्टाचार का किया खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

Seema Haider
उत्तर प्रदेश

मां बनने के बाद सीमा हैदर ने जारी किया पहला Video, बच्चे के जन्म के बाद दिखा जश्न

18/02/2026
Calcutta High Court's statement on rape allegations
क्राइम

सहमति से बना संबंध रेप नहीं… कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा बयान

18/02/2026
UP Board Exam
Main Slider

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, पुष्पवर्षा व टीका लगाकर परीक्षार्थियों किया गया स्वागत

18/02/2026
medical colleges
उत्तर प्रदेश

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश

17/02/2026
CM Yogi
Main Slider

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं अखिलेशः मुख्यमंत्री योगी

17/02/2026
Next Post
Rajendra Gudha

राजेंद्र गुढ़ा ने जारी किया लाल डायरी का एक पेज, किया इस भ्रष्टाचार का किया खुलासा

यह भी पढ़ें

Dengue

National Dengue Day: प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड स्थापित

16/05/2024
Shine City Infra

शाइन सिटी इंफ्रा के प्रेसीडेंट गिरफ्तार, 60 हजार करोड़ के घोटाले में है आरोपी

15/07/2024

2014, 2017 की तरह 2022 में भी सभी सीटों पर कमल खिलेगा : केशव मौर्या

22/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version