• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, पुष्पवर्षा व टीका लगाकर परीक्षार्थियों किया गया स्वागत

Writer D by Writer D
18/02/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
UP Board Exam

UP Board Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड (UP Board) की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। इसके लिए सुबह सवा सात बजे से ही विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र पहुंचना शुरू हो गया है। प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा हो रही है जो कि सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हो गई। पहला प्रश्न पत्र हिंदी का है।

इसके पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने पर लखनऊ के काली चरण इंटर कॉलेज (Kali Charan Inter College) में परीक्षार्थियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद चेंकिंग कर उन्हें इंट्री दी गई। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या स्मार्ट वॉच पर लाने पर प्रतिबंध है। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जियामऊ परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों से मुलाकात की और अभ्यर्थियों का स्वागत करने के साथ ही तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की अपील की।

लखनऊ में जुबिली इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया

परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों स्वागत किया गया। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया यहां पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर और स्टॉफ लगाए गए हैं। छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत समाधान किया जाएगा। बता दें कि राजधानी लखनऊ में 1,03,088 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहें । इनमें हाईस्कूल में 51,907 और इंटरमीडिएट 51,181 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 121 केंद्र, बाह्य केंद्र और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। 8000 से अधिक कैमरे और 4000 से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह पाली की परीक्षा शुरू हो चुकी है।

सीतापुर में 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए, विद्यार्थियों को टीका लगाकर प्रवेश दिया गया

यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board) के लिए सीतापुर जिले में 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल में हिंदी का प्रश्न पत्र है। इसमें करीब 51 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। 6 सचल दल परीक्षा केंद्रों की ओर रवाना हो गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिले को 7 जोन व 12 सेक्टर में बांटा गया है। विद्यार्थियों को टीका लगाकर अंदर प्रवेश दिया गया। विद्यार्थियों के अंदर काफी उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि कई परीक्षा केंद्रों पर सुबह के समय सुरक्षाकर्मी नदारद दिखे।

यूपी में कुल 8033 परीक्षा केन्द्र बनाए गए

इस वर्ष कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालय शामिल हैं।

18 जनपद संवेदनशील, राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने परीक्षा से पूर्व मंगलवार को शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), लखनऊ शिविर कार्यालय में स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस वर्ष परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाया गया है। 18 जनपदों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जबकि 222 परीक्षा केन्द्रों को अति संवेदनशील और 683 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केन्द्रों पर एसटीएफ और स्थानीय अभिसूचना इकाई को पूरी परीक्षा अवधि में सक्रिय रखा जाएगा तथा अति संवेदनशील केन्द्रों का दिन में दो बार निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है।

Tags: UP Board
Previous Post

मेहमानों के लिए बनाए रेस्त्रां जैसा क्रिस्पी लेयर पराठा

Next Post

मुस्लिम आरक्षण अब समाप्त, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
Main Slider

फाउंडेशन की नहीं पड़ेगी जरूरत, यह DIY फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो

11/07/2026
Sawan
Main Slider

सावन में बन रहे ये अद्भुत संयोग, इनका दान करने से मिलेंगे शुभ फल

11/07/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा

11/07/2026
aasan
Main Slider

आसन पर बैठकर पूजा करने का रहस्य

11/07/2026
vegetable raita
Main Slider

आज इन चीजों का बनाएं रायता, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

11/07/2026
Next Post
Muslim Reservation

मुस्लिम आरक्षण अब समाप्त, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें

CM Yogi inaugurated the school chalo champaign

यूपी को शत प्रतिशत साक्षर बनाएंगे: सीएम योगी

01/04/2023
mirror

घर में सुख-समृद्धि के लिए यहां लगाएं शीशा

05/07/2026
Murder

हॉस्पिटल डायरेक्टर की हत्या, सुरभि राज को अस्पताल में घुसकर मारी ताबड़तोड़ गोलियां

22/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version