• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डैंड्रफ ने बोल दिया है बालों पर अटैक, ये उपाय दिलाएंगे छुटकारा

Writer D by Writer D
06/11/2025
in फैशन/शैली
0
Dandruff

dandruff

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Dandruff का नाम आते ही एक अजीब सा डर सताने लगता हैं। डैंड्रफ बालों की एक आम परेशानी हैं जो किसी भी मौसम में पनप सकती हैं। मॉनसून के इन दिनों में जब उमस के कारण बालों में नमी रहती हैं तो डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या हो सकती हैं। इसे रूसी के नाम से भी जाना जाता हैं। रूसी हो जाने से बाल न केवल बेजान नजर आने लगते हैं बल्कि लगातार खुजली होने लगती हैं जो दूसरों के सामने शर्मिंदा करने की स्थिति ला खड़ा करती हैं। वैसे तो बाजार में इसके लिए कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ कमाल के प्राकृतिक नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें एकबार आजमाने के बाद आप खुद फर्क महसूस करेंगे कि डैंड्रफ कम हो रहा हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

नीम और तुलसी का पानी

नीम और तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें. जब बर्तन का पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें. इस पानी से बालों को धोएं. कुछ बार के इस्तेमाल से ही रूसी (Dandruff) की समस्या दूर हो जाएगी.

टमाटर और मुल्तानी मिट्टी

बालों में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए टमाटर का पेस्ट और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले टमाटर का पेस्ट लें। इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें और अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सप्ताह में दो बार इस हेयर पैक का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या दूर की जा सकती है।

दही

रूसी की समस्या में दही का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है. ये रूसी की समस्या को दूर करने के साथ ही बालों को पोषित करने का भी काम करता है. एक कप दही में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें. इस पैक को स्कैल्प में लगाएं. कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा.

नारियल तेल और कपूर
डैंड्रफ को दूर करने के लिए कपूर और नारियल तेल प्रभावी हो सकता है। डैंड्रफ की समस्या में इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच नारियल तेल लें। इसमें 1 कपूर की टिकिया डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब इस तेल से नहाने से करीब 30 मिनट पहले अपने बालों में लगाएं। इसके बाद अपने बालों को धो लें। इससे आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा।

बेसन

डैंड्रफ की समस्या को कम करने के लिए बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन का इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास पानी में 4 चम्मच बेसन मिक्स करें। अब इसे मिश्रण को अपने बालों पर लगाकर करीब 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है।

मेथी

अक्सर छौंक में इस्तेमाल किया जानें वाला मेथी आपके बालों को डैंड्रफ फ्री और मजबूत बना सकता है। इसके लिए गरम पानी में मेथी के दाने को रातभर भिगा दें। अगले दिन इसे पीसकर पेस्ट तैयार करें और अपने स्कैल्प पर लगाएं। ज्यादा प्रभाव के लिए आप नींबू के रस भी डाल सकते हैं। 1 घंट तक सूखने दें और बालों को अच्छे से धो लें।

खट्टी छाछ

छाछ पाचन के साथ-साथ डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में असरदार हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए छाछ को करीब 1 दिन के लिए छोड़ दें, ताकि छाछ थोड़ी खट्टी हो जाए। इसके बाद इसमें 1 गिलास पानी मिक्स करें। अब इस घोल से अपने बालों को धो लें। सप्ताह में दो बार इस तरह छाछ इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

नींबू का रस

रूसी की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है. लेकिन आपको इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए वरना आपके बाल रूखे हो सकते हैं. सरसों के तेल में या फिर कोकोनट ऑयल में एक नींबू को अच्छी तरह निचोड़ लें. इस तेल से स्कैल्प में हल्की मसाज करें और कुछ देर के लिए इसे यूं ही छोड़ दें. इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें. सप्ताह में दो बार ये उपाय करके देखिए. आपको निश्चित रूप से फायदा होगा.

Tags: beauty hacksBeauty tipshome remedies to treat dandruff
Previous Post

योगी सरकार की बड़ी सौगात, निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब ₹85,000 तक की सहायता

Next Post

उंगलियों का कालापन नहीं हो रहा हैं दूर, आजमाए ये नुस्खें

Writer D

Writer D

Related Posts

Kundali
धर्म

जाने कब पार्टनरशिप में शुरू किया गया काम होता है सफल

14/03/2026
Hair
फैशन/शैली

बिना स्ट्रेटनर के करें बाल स्ट्रेट, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

14/03/2026
dahi capsicum
फैशन/शैली

हल्का और चटपटा खाने की इच्छा को पूरी करेगी ये डिश, फटाफट हो जाएगी तैयार

14/03/2026
Foundation
Main Slider

नए घर की नींव में इन चीजों को जरूर रखें, बुरी शक्तियों का प्रभाव होता है कम

14/03/2026
vastu tips
फैशन/शैली

इन दिशाओं में लगाएं घड़ी, धन का होगा आगमन

14/03/2026
Next Post
Toes

उंगलियों का कालापन नहीं हो रहा हैं दूर, आजमाए ये नुस्खें

यह भी पढ़ें

fire

जामियानगर की मेट्रो पार्किंग में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली गाड़ियां

08/06/2022
Sakshi Maharaj

साक्षी महाराज को बड़ी राहत, रेप और अपहरण मामले में हाईकोर्ट ने कही ये बात

03/04/2022
सब इंस्पेक्टर इंतसार अली का निलंबन वापस Sub Inspector intasaar Ali's suspension back

बागपत : सब इंस्पेक्टर इंतसार अली ने कटवाई दाढ़ी, निलंबन वापस

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version