Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

श्रीलंकाई नौसेना का दुस्साहस, नौ भारतीय मछुआरों को लिया हिरासत में

श्रीलंकाई नौसेना का दुस्साहस Daring Sri Lankan Navy

श्रीलंकाई नौसेना का दुस्साहस

रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप लगाया है। मछुआरों पर हमला कर नौ को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा श्रीलंका ने मछुआरों की नौकाओं को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

मत्स्य उद्योग से जुड़े अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 517 नौकाओं पर करीब 3500 मछुआरों का दल शनिवार को रामेश्वरम से समुद्र में मछली पकड़ने के लिए रवाना हुआ था।

पीएम मोदी बने दुनिया के नंबर 1 राजनेता, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

जब मछुआरे अंतरराष्ट्रीय जलीय सीमा पर मछली पकड़ रहे थे। तभी श्रीलंकाई नौसेना की गश्त लगा रही नौकाओं ने उन पर पत्थरों और सोडे की बोतलों से हमला कर दिया। श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले जालों और लाखों रुपयों कीमत वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया।

मछुआरों पर हमले की कड़ी आलोचना करते हुए रामेश्वरम के मछुआरों के विभिन्न संगठनों ने केन्द्र सरकार से अपील की है कि वह इस मामले को श्रीलंका के सामने रखे और उसकी नौसेना को भारतीय मछुआरों के उत्पीड़न से रोका जाये।

 

Exit mobile version