• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहर में संदिग्ध हालात में मिला दुष्कर्म पीडिता का शव

Writer D by Writer D
23/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
Dead Body

Dead Body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। जिले के बद्दूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने नहर से एक युवती का शव (Dead body) बरामद किया जिसकी शिनाख्त सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दुष्कर्म पीडिता (Rape Victim)  के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सीतापुर के थाना संदना क्षेत्र की रहने वाली एक दुष्कर्म पीडिता का शव (Dead body) संदिग्ध हालात में बाराबंकी के थाना बद्दूपुर ग्राम काजी बेहटा के निकट गत शनिवार शाम को इंदिरा नहर में तैरता मिला। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी।  एएसपी उत्तरी पुनेन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पीडिता की मौत नहर में डूबने से हुई है।

परिजनों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि संदना थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय दुष्कर्म पीडिता 18 अगस्त को घर से पेशी के लिए जिला मुख्यालय सीतापुर निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसके पिता ने अगले दिन संदना थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी दुष्कर्म पीडिता है और वह लापता है।

पुलिस के मुताबिक, पिता ने दुष्कर्म में शामिल आरोपियों पर युवती को अगवा करने के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई थी। सीतापुर पुलिस ने इस सिलसिले में अपहरण का मामला भी दर्ज किया है। पीडिता का शव संदिग्ध हालात में जिले के थाना बद्दूपुर ग्राम काजी बेहटा के इंदिरा नहर में पाया गया।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और जांच रिपोर्ट में युवती की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: barabanki newscrime news
Previous Post

ट्रक-वैन की टक्कर में एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत छह की मौत

Next Post

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले जमकर लाठी-डंडे, दर्जन भर लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

किसानों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री

16/06/2025
Famous Haryanvi model Sheetal murdered
क्राइम

मशहूर मॉडल की हत्या, बदमाशों ने गला रेतकर बेरहमी से किया कत्ल

16/06/2025
air india
क्राइम

एयर इंडिया के प्लेन में फिर तकनीकी खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट वापस लौटी

16/06/2025
Maize
उत्तर प्रदेश

रबी फसल में पहली बार किसानों से एमएसपी पर होगी मक्का खरीद

16/06/2025
Smoke started coming out from the wheels of the plane during landing
Main Slider

अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के पहियों से निकलने लगा धुआं, अटक गई 250 हज यात्रियों सांसे

16/06/2025
Next Post
Bloody Clash

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले जमकर लाठी-डंडे, दर्जन भर लोग घायल

यह भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति ने दी राज्यपाल को शुभकामनाएं

08/03/2025
Amritsari Paneer Bhurji

लंच में लगाएं अमृतसरी तड़का, बनाएं टेस्टी पनीर भुर्जी

12/05/2024
kamala devi harris

कमला हैरिस ने शुरुआत में करती थीं ऐसा काम, जान कर नहीं होगा यकीन

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version