• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Writer D by Writer D
24/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
The entire family was found dead

The entire family was found dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। रामनगर थाना इलाके के ग्राम तेलवारी खड़ंजा मार्ग किनारे गड्ढे में शनिवार को एक युवक की लाश (Dead Body) मिली। मृतक की पत्नी ने सात लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

तेलवारी गांव में रहने वाले 40 वर्षीय विक्रम गौतम बीती रात शुक्रवार को अपने भांजे अजीत सिंह के साथ किसी कार्य से कही गए हुए थे। देर रात जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव के रहने वाले बलट्टर सिंह ने ग्राम परसिया जाने वाले खड़ंजा मार्ग के किनारे स्थित एक गड्ढे में पड़ा देखकर परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

इस बीच सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेदू सिंह, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष रामनगर संतोष कुमार सिंह, कोतवाल मसौली पंकज कुमार सिंह, कोतवाल फतेहपुर अनिल कुमार पांड समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटनास्थल पर एसओजी डॉग स्क्वायड व फिंगर एक्सपर्ट टीमों संग जांच पड़ताल की। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।

इस पर घटना के संबंध में परिवार से पूछताछ की तो मृतक की पत्नी रामप्यारी ने गांव के ही सात लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुलारे और उनके चार बेटे रामप्रताप, विजय, संतोष और राजू सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एहतियातन के तौर पर गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

परिवार का कहना है कि 12 जुलाई को विद्युत कटिया लगाने को लेकर पड़ोस के ही नवमी लाल से मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के लोग चोटिल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने नवमी लाल की तरफ से विक्रम और उसकी पत्नी रामप्यारी और नाबालिग पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

Tags: barabanki newscrime news
Previous Post

एक करोड़ का गांजा एसटीएफ ने पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

Next Post

4 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
rape

4 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Big Boss fame Nikki remembers her brother, wrote an emotional post

बिग बॉस फेम निक्की तंबोली को सताई भाई की याद, भावुक होकर लिखी पोस्ट

06/06/2021
Three thugs were arrested and sent to jail

तीन लाख से अधिक के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

11/08/2023
Arrested

चार माह के मासूम की हत्यारिन निकली बुआ, गिरफ्तार

21/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version