• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 13, सात की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
04/11/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, बिहार, राष्ट्रीय
0
Poisonous Liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के गोपालगंज में जहरीली शराब लेने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। वहीं तीन लोगों की आंख की रोशनी चली गई है, जबकि सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

गोपालगंज और  मोतिहारी के अस्पतालों में सभी का इलाज जारी है । मौतों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। उधर, गोपालगंज एसडीएम उपेन्द्र पाल ने अभी तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।

सभी मृतक महम्मदपुर थाने के कुशहर, महम्मदपुर, मंगोलपुर, बुचेया व छपरा के मसरख थाने के रसौली गांव के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार शाम तक आठ लोगों की मौत हुई थी। वहीं, गुरुवार सुबह तक मोतिहारी और गोपालगंज के अस्पताल में भर्ती पांच और लोगों की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। हालांकि, प्रशासन ने गुरुवार सुबह तक मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की बात से इनकार किया है।

जहरीली शराब कांड में कलेक्टर के निर्देश पर सदर एसडीओ उपेंद्र पाल, एसडीपीओ संजीव कुमार सिंह के साथ महम्मदपुर, बैकुंठपुर व सिधवलिया थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने तुरहा टोला से चार शराब धंधेबाज छोटे लाल साह, अशोक शर्मा, रामप्रवेश साह और जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है।

पैकर्स और मूवर्स के चार्जेज को इन टिप्स को अपनाकर करें कम

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी तस्कर लंबे समय से इस कारोबार से जुड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों को भी तलाश कर रही है।

गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसपी आनंद कुमार दलबल के साथ महम्मदपुर और कुसहर गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। डीएम ने उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

Tags: bihar newscrime newsgopalganj newshindi sanacharNational newspoisonus liquor
Previous Post

दिवाली पर अयोध्या पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन, रामलला के दर्शन कर उतारी आरती

Next Post

घर में लगी भीषण आग में दादा-दादी और पोती की जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Lalu Yadav filed his nomination
राजनीति

लालू यादव ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध RJD का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय

23/06/2025
tej pratap
बिहार

मेरी जान को खतरा है…, लालू के बेटे ने नीतीश सरक़ार से लगाईं सुरक्षा की गुहार

23/06/2025
CM Yogi
Main Slider

आप स्कूल में मेरा एडमिशन करा दीजिए… , नन्ही बच्ची के अंदाज को देख मुस्कुरा उठे सीएम योगी

23/06/2025
Anupama
Main Slider

‘Anupama’ के सेट पर लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ स्टूडियो

23/06/2025
Panchayat Election
Main Slider

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पर लगायी रोक, जानिये वजह?

23/06/2025
Next Post
massive fire in ferry

घर में लगी भीषण आग में दादा-दादी और पोती की जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

team India defeated England in 13 overs

अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, टीम इंडिया ने धांसू अंदाज में दर्ज की जीत

22/01/2025
Arrested

चीतल के शिकार के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

25/05/2023
NIA

पटना टेरर मॉड्यूल: आतंकी सनाउल्लाह के घर NIA ने चस्पा की नोटिस

30/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version