• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘ओडीओपी एवं श्रीकाशी विश्वनाथ धाम’ झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने पर CM योगी ने दी बधाई

Writer D by Writer D
04/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित परेड में उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तुत ‘एक जनपद एक उत्पाद एवं  काशी विश्वनाथ धाम’ विषयक झांकी को राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि हमारे प्रदेश के सभी जनपदों के अपने विशिष्ट उत्पाद हैं। ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ओ0डी0ओ0पी0) योजना के माध्यम से इन विशिष्ट उत्पादों को प्रोत्साहन मिल रहा है। प्रदेश में सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन की असीम सम्भावनाएं हैं। राष्ट्रीय राजधानी में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने से जनपदों के विशिष्ट उत्पादों के साथ-साथ राज्य में सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

ज्ञातव्य है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ की परेड में उत्तर प्रदेश की ओर से ‘एक जनपद एक उत्पाद एवं  काशी विश्वनाथ धाम’ विषयक झांकी प्रस्तुत की गई थी। इस झांकी को देश की अन्य झांकियों से श्रेष्ठतम माना गया। उल्लेखनीय है कि यह झांकी प्रदेश के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रस्तुत की गयी थी। वर्ष 2021 में भी उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला था, जबकि वर्ष 2020 में द्वितीय पुरस्कार मिला था।

परेड के दौरान झांकी पर ‘काशी का गौरव लौटा जब खुला भव्य गलियारा, विश्वनाथ से मिलकर पुलकित है गंगा की धारा’ गीत का प्रसारण किया गया। गीतकार  वीरेन्द्र वत्स के शब्दों को  राजेश सोनी ने संगीतबद्ध किया और इसे  मनीष शर्मा ने अपनी आवाज दी। झांकी में चरकुला आर्ट अकादमी, मथुरा के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस झांकी का निर्माण विविड इण्डिया द्वारा किया गया था।

इस झांकी के माध्यम से लोगों ने ‘एक जनपद एक उत्पाद एवं  काशी विश्वनाथ धाम’ की झलक नई दिल्ली के राजपथ पर देखी। देश-दुनिया में लोगों ने ऑनलाइन इसका अवलोकन किया।

Tags: cm yogiLucknow NewsODOP and Shrikashi Vishwanath Dham' tableau
Previous Post

29 साल बाद गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड आतंकी, मुंबई सीरियल ब्लास्ट में था शामिल

Next Post

यूपी की जनता योगी को वापस उत्तराखंड भेजेगी : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
Next Post
akhilesh-jayant

यूपी की जनता योगी को वापस उत्तराखंड भेजेगी : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Pittbul

पिटबुल ने बच्चे पर किया हमला, चेहरे पर लगे 200 टांके

08/09/2022
अब कारें आपस में करेंगी बातचीत, ड्राइवर को मिलेंगे समय पर अलर्ट, सरकार ला रही नई टेक्नोलॉजी

अब कारें बनेंगी स्मार्ट, आपस में बात कर ड्राइवर को करेंगी सावधान

10/01/2026
Avnish Awasthi

CM योगी के सलाहकार बने रिटायर्ड IAS अवनीश अवस्थी

16/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version