• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अदालत में सुनवाई के दौरान उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है, इमरान का आरोप

Writer D by Writer D
21/03/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Khan

Imran Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान (Imran Khan) ने दावा किया है कि अदालत में सुनवाई के दौरान उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार को तोशाखाना मामले की सुनवाई के लिए इस्लामाबाद की अदालत पहुंचने के दौरान भी उन्हें मारने की साजिश रची गयी थी। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल और इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमेर फारुख को चिट्ठी लिखकर उन्होंने अदालती सुनवाई में वर्चुअली जुड़ने की अनुमति मांगी है।

इमरान खान (Imran Khan) ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि शनिवार को इस्लामाबाद के फेडरल ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स में उन्हें मारने की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि उस दौरान अदालत परिसर में 20 अज्ञात लोग मौजूद थे, जो उनकी हत्या करना चाहते थे।

इमरान (Imran Khan) ने आरोप लगाया कि उनके अदालत परिसर में दाखिल होते ही अचानक पुलिस ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस पर उनके आदमी ने उन्हें वहां से जल्दी निकलने का संकेत दिया क्योंकि वह समझ गया था कि उन्हें मारने के लिए जाल बिछाया गया है। इमरान ने कहा कि अगर वह ऐसे ही लोगों के बेनकाब करते रहे तो वह ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाएंगे।

हमलावरों ने रॉकेट से गाड़ी पर किया हमला, PTI नेता समेत 8 की मौत

इमरान खान (Imran Khan) ने सवाल उठाया कि अगर उनकी हत्या हो जाती है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? इमरान खान ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल और इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमेर फारुख को चिट्ठी लिखकर उन्हें कोर्ट की सुनवाई में वर्चुअल तरीके से पेश होने की इजाजत देने की मांग की है। इमरान खान ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनकी पार्टी को सेना के खिलाफ दिखाने की कोशिश की जा रही है। इमरान ने पाकिस्तान सरकार पर इसकी साजिश रचने का आरोप लगाया।

Tags: # world newsimran khaninternational NewsPakistan News
Previous Post

नवरोज पर गूगल ने डूडल में वसंत के फूलों से सजाया

Next Post

कल से चैत्र नवरात्रि शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और नियम

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल

10/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

शारजाह के पास तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 22 भारतीय नाविक बाल-बाल बचे

10/10/2026
Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

मौत देने के लिए दो इंजेक्शन, फिर भी नहीं टूटी क्रिस्टा की सांस

07/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

हाईजैकिंग अलर्ट से मचा हड़कंप, दुबई-इजरायल फ्लाइट सऊदी अरब में उतरी

30/09/2026
Next Post
Chaitra Navratri

कल से चैत्र नवरात्रि शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और नियम

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आसानी से मिले न्याय : पीएम मोदी

06/02/2021
CA Foundation Result

कल cisce.org पर जारी होगा ICSE, ISC का रिजल्ट, यहांसे डाउनलोड करें मार्कशीट

13/05/2023
CM Yogi

स्कूली छात्रों को सीएम योगी ने दी 1056 करोड़ की सौगात, मेधावियों को किया सम्मानित

29/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version