• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को चुकानी होगी भारी कीमत : योगी

Writer D by Writer D
13/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार प्रदेश की 24 करोड़ जनता की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को किसी भी सूरत में छूट नहीं दी जा सकती, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी ही होगी।

गोरखपुर में नगर निगम की 94 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 370 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के अवसर पर उन्होने कहा कि हम सभी को विकास के साथ ही सुरक्षा के प्रति लगातार सजग रहना होगा। सुरक्षा के प्रति थोड़ी सी सजगता से कई लोगों का जीवन सुरक्षित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ह्यूमन इंटेलिजेंस यानी लोगों की सजगता से मिली जानकारी पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दो साजिशों को बेपर्दा किया गया है। मूक बधिर बच्चों के जेहादी धर्मांतरण से राष्ट्र की सुरक्षा में सेंध लगाने का षडयंत्र किया जा रहा था। इसमें पकड़े गए लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

यूपी में श्रमिकों के बच्चों के लिए 18 अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने लखनऊ में पकड़े गए दो संदिग्धों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकियों के साथ मिलकर आजादी के जश्न में खलल डालने की साजिश रची जा रही थी। ह्यूमन इंटेलिजेंस यानी लोगों की सजगता से मिली सूचना पर सुरक्षा एजेंसियों ने इन्हें बेपर्दा कर दिया। बारूद का जखीरा, बम व अत्याधुनिक हथियार मिले। समय रहते ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में क्या हो रहा है, जनता की सजगता से इसे जाना जा सकता है और जानकारी पर समय रहते राष्ट्र विरोधी तत्वों के मंसूबों को ध्वस्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता से निरन्तर संवाद बनाए रखने में पार्षदों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

प्रसपा प्रमुख शिवपाल के गुन्नौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

Next Post

दिनदहाड़े गैस एजेंसी से डेढ़ लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों से बोले सीएम योगी- युवाओं को सपा की गुंडागर्दी, उपद्रव व लूट के बारे में बताइए

20/07/2026
Dengue Vaccine
Main Slider

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी, जानें कौन लगवा सकेगा टीका

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर किया अभिषेक, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

20/07/2026
CJP Protest
Main Slider

संसद भवन के बाहर हंगामा! CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

20/07/2026
Next Post
loot

दिनदहाड़े गैस एजेंसी से डेढ़ लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन Corona vaccine

सीएम योगी ने कोरोना वैक्सीन के लिए पीएम मोदी व वैज्ञानिकों जताया आभार

16/01/2021
सीएम योगी

नवमी के मौके पर सीएम योगी ने नौ कन्याओं के पाखरे पैर, देखें तस्वीरें

25/10/2020

कांग्रेस पार्टी मेरे रक्त में है जिसे जीते जी मैं नहीं छोड़ सकता : शिवशंकर शुक्ला

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version