• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक ने तीन साल की मासूम को उतारा मौत के घाट

Writer D by Writer D
09/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बदायूं
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं । जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर मुकदमे से बचने के लिए एक युवक द्वारा तीन वर्षीय बच्ची की हत्या (Murder) कर उसका शव बोरवेल में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामला करीब छह महीने पुराना है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ओ.पी. सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिरकार उसने मासूम की हत्या क्यों की। उन्होंने बताया है कि अभी तक आरोपी ने यह कबूला है कि उसकी बाइक से बच्ची टकरा गई थी और मुकदमे से बचने के लिए उसने बच्ची की हत्या कर शव बोरवेल में फेंक दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के उझानी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव से छह महीने पहले लापता हुई एक मासूम बच्ची का कंकाल पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्ची का कंकालनुमा शव एक 50 फीट गहरे बोरवेल में मिला।

पुलिस ने बताया कि गांव के ही युवक ने मासूम की हत्या कर शव बोरवेल में फेंक दिया था। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी युवक समेत उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया और बोरवेल से मिले शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम व डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि तीन मई को हरिहरपुर गांव के एक व्यक्ति की तीन वर्षीय बेटी घर से खेलते समय लापता हो गयी थी और काफी तलाश के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।   उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजनों को कुछ लोगों से पता लगा कि गांव के ही प्रदीप कुमार और उसके साढ़ू वीरेंद्र ने बच्ची को अगवा किया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी में अपहरण की धारा जोड़ दी और कई बार थाने बुलाकर पूछताछ के बाद भी आरोपियों ने गुनाह नहीं कबूला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस ने एक बार फिर आरोपी प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बच्ची की हत्या के बाद शव बोरवेल में फेंकने की बात कबूली। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर गांव के ही सरकारी बोरवेल से बच्ची का कंकाल बरामद किया गया।

Tags: Badayun News
Previous Post

कारोबारी से डेढ़ करोड़ की लूट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Next Post

हवाला मामले में चूड़ी व्यवसाई को STF ने लिया हिरासत

Writer D

Writer D

Related Posts

August 9: Kakori Train Action Day Special
उत्तर प्रदेश

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल

09/08/2026
CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Next Post
STF

हवाला मामले में चूड़ी व्यवसाई को STF ने लिया हिरासत

यह भी पढ़ें

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी पहल लाई रंग, आगरा बनेगा कंद फसलों के नवाचार की वैश्विक राजधानी

05/08/2025
madarsa building collapsed

मदरसे के पास हुआ जबरदस्त धमाका, ध्वस्त हुई पूरी इमारत

08/06/2021
murder

खेत में पानी लगाने के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version