Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जनसंख्या नीति पर बहस बेकार, राजनीतिक फायदे के लिए कानून ला रही भाजपा – शशि थरूर

जनसंख्या नीति पर बहस बेकार, राजनीतिक फायदे के लिए कानून ला रही भाजपा

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जनसंख्या नियंत्रण बिल को लेकर शनिवार को कहा कि भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए जनसंख्या का मुद्दा उठा रही है। इसका मकसद सिर्फ और सिर्फ एक खास समुदाय को निशाना बनाना है।

थरूर ने संसद सत्र को लेकर कहा कि विपक्ष कुछ मुद्दों पर सरकार से चर्चा करना चाहता है, लेकिन वहां हंगामा कर सत्र को रोका जाता है। केंद्र सरकार संसद को एक नोटिस बोर्ड के रूप में देखना पसंद करती है, जहां वह सिर्फ अपने कानूनों और नीतियों की घोषणा करती है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, PGI पहुंचे CM योगी

जनसंख्या नियंत्रण बिल पर बहस बेकार

शशि थरूर ने कहा, जनसंख्या को लेकर जारी बहस बेकार है। इस पर तो पिछले 50 साल से चर्चा चल रही है। आबादी के बड़े हिस्से वाले राज्यों में जन्म दर तो स्थिर है। अगले 20 साल में देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती बुजुर्ग आबादी को लेकर होगी, न कि बढ़ती आबादी की। जहां तक यूपी सरकार का सवाल है तो भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए जनसंख्या का मुद्दा उठा रही है। इसका मकसद सिर्फ और सिर्फ एक खास समुदाय को निशाना बनाना है।

हर कोई जानता है कि भाजपा का इरादा किस ओर है। हमारी राजनीति में हिंदूवादी तत्वों ने वास्तव में जनसांख्यिकीय मुद्दों का अध्ययन ही नहीं किया है। उनका मकसद विशुद्ध रूप से राजनीतिक और सांप्रदायिक है।

श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन कराएगी गीता प्रेस, ‘अयोध्या दर्शन’ का शुरू हुआ प्रकाशन

व्यवधान के माध्यम सरकार मुद्दों से बचती है

संसद को सरकार एक नोटिस बोर्ड के रूप में देखना पसंद करती है जहां वह सिर्फ अपने कानूनों और नीतियों की घोषणा करती है। आपने देखा होगा कि पिछले किसी भी सत्र में हंगामे का एकमात्र कारण रहा है। सरकार व्यवधान के माध्यम से मुद्दों से बचती रही है।

हमेशा सत्ताधारी पार्टी के राष्ट्रीय महत्व के एक विशिष्ट मुद्दे पर चर्चा करने से इनकार करने के कारण ही सत्र में बाधा आती है। विपक्ष के पास ध्यान आकर्षित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वो किसी भी मुद्दे पर बहस करने का साहस दिखाए। भागने की जगह हमें सुने।

Exit mobile version