• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दशकों बाद भीषण ठंड ने ठिठुरा कश्मीर, लोग घरों में कैद

Desk by Desk
15/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
ठंड ने ठिठुरा कश्मीर Freezing Kashmir

ठंड ने ठिठुरा कश्मीर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू व कश्मीर और लद्दाख में चल रही बफीर्ली हवाओं और भीषण ठंड ने लोगों को शुक्रवार सुबह घर के अंदर रहने को मजबूर कर दिया है। घाटी के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले स्थानीय लोगों ने इस भीषण ठंड के दौरान अनियमित बिजली की आपूर्ति के अलावा पानी के पाइप फटने, सड़कों और गलियों के बेहद फिसलन भरे होने की शिकायत की।

जल स्त्रोतों पर बर्फ की सतहें जमी हुई हैं, वहीं स्थानीय लोग और पर्यटक श्रीनगर में डल झील की जमी हुई सतह पर घूमने का आनंद ले रहे हैं। हालांकि जलस्त्रोतों पर जमी बर्फ पर घूमने वाले लोगों के लिए अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है और इससे उनके जीवन को खतरा बताया है।

बालों के लिए अमृत का काम करता है नीम का तेल, जानिए फायदे

श्रीनगर में जिला के अधिकारियों ने कहा कि जमे हुए पानी की परत पर चारों ओर घूमने वाले किसी भी व्यक्ति के वजन से उसमें दरार आ सकती है। स्थानीय रूप से ‘चिल्लई कलां’ के नाम से प्रचलित 40 दिनों की कठोर सर्दियों की अवधि 31 जनवरी को समाप्त होगी।

सर्दी के इस मौसम में कश्मीर में न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो 1995 में दर्ज किए गए शून्य से 8.3 डिग्री तापमान से अधिक है।

श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान माइनस 7.6, पहलगाम में माइनस 8.6 और गुलमर्ग में माइनस 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं लेह शहर में माइनस 12, कारगिल माइनस 17.6 और द्रास माइनस 25.3 न्यूनतम तापमान रहा। द्रास में गुरुवार का अधिकतम तापमान माइनस 9.5 था। जम्मू शहर में 7.1, कटरा में 6.7, बटोटे 6.6, बनिहाल में 5.8 और भद्रवाह में रात के दौरान न्यूनतम तापमान 2.5 था।

Tags: Decades after Kashmir severe coldfreezing coldFreezing KashmirJammu and Kashmirladakhpeople imprisoned in homesजम्मू एवं कश्मीरठंड ने ठिठुरा कश्मीरभीषण ठंडलद्दाख
Previous Post

बालों के लिए अमृत का काम करता है नीम का तेल, जानिए फायदे

Next Post

सर्दियों में अपनी त्वचा को करते रहें मॉश्चराइज़, अपनाएं ये तरीके

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

चाय के साथ लें इन पकौड़े का मज़ा, शाम हो जाएगी सुहानी

31/10/2025
Face Pack
Main Slider

रंगत निखारने के लिए इस्तेमाल करें घर का बना ये फेसपैक

31/10/2025
Cooking
Main Slider

आपको कुकिंग क्वीन बनाएंगे ये टिप्स, आज़माएं जरूर

31/10/2025
aloo chutney
Main Slider

खाने का स्वाद बढ़ा देगी ये चटनी, देखें बनाने का तरीका

31/10/2025
Varalakshmi
Main Slider

मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं आपकी ये आदतें, पलभर में बना सकती हैं कंगाल

31/10/2025
Next Post
glowing face

सर्दियों में अपनी त्वचा को करते रहें मॉश्चराइज़, अपनाएं ये तरीके

यह भी पढ़ें

cm yogi aerial survey

CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को बांटी राहत सामाग्री

09/08/2021

किसान आंदोलन नहीं ये चुनाव आंदोलन है : केशव मौर्य

30/09/2021
haji iqbal

पूर्व MLC हाजी इकबाल गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार

28/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version