• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व MLC हाजी इकबाल गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, सहारनपुर
0
haji iqbal

haji iqbal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पूर्व MLC हाजी इकबाल (Haji Iqbal)  को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तीन दिन पहले एक 37 वर्षीय महिला ने पूर्व एमएलसी व उनके तीन पुत्रों समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मिरजापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में चार आरोपी पहले से जेल में हैं, जबकि एक अन्य आरोपी को जांच में मुकदमे से बाहर कर दिया था।

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसकी अपनी खरीदी हुई जमीन को खाली कराने के लिए पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल(Haji Iqbal) और चार पुत्र लगातार दबाव बना रहे हैं। इसके लिए आरोपियों ने उसका यौन शोषण भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हाजी इकबाल के अलावा उनके तीन बेटों अफजाल, जावेद और अलीशान के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मुकदमे में एक हाजी इकबाल (Haji Iqbal) के भाई महमूद का नाम भी शामिल है। सहारनपुर के एएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में इकबाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी के चार आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में हैं।

एएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि हाजी इकबाल (Haji Iqbal) के खिलाफ दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, रेप और रंगदारी मांगने जैसे संगीन मामले भी शामिल है। सहारनपुर पुलिस की ओर से हाजी इकबाल के खिलाफ 25000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस पहले ही इकबाल और सहयोगियों की संपत्ति गैंगेस्टर एक्ट के प्रावधानों के तहत सीज कर चुकी है। इस संपत्ति की कीमत करीब 138 करोड़ रुपये है।

उल्टी गिनती शुरू, ढाई बजे मलबे के ढेर में तब्दील हो जाएंगी ट्विंस टावर्स

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने सहारनपुर में एक प्लाट खरीदा था। उसे इस प्लाट की विधिवत रजिस्ट्री भी कराई थी। लेकिन जब कब्जा लेने गई तो पता चला कि इस जमीन पर पहले से इकबाल (Haji Iqbal)का कब्जा है। महिला ने बताया कि इस विवाद को निपटारे के लिए इकबाल ने उसे वर्ष 2019 में अपने आवास पर बुलाया था। जहां उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया। तब से कई बार महिला का यौन उत्पीड़न किया गया।

अप्रैल में दर्ज हुआ था गैंगेस्टर का मामला

पुलिस के मुताबिक इसी साल अप्रैल महीने में इकबाल और छह अन्य लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में हाजी इकबाल के चार बेटों का भी नाम है। यह कार्रवाई हाजी इकबाल (Haji Iqbal)  और उसके पुत्रों के नाम अवैध खनन मामले में सामने आने के बाद हुई थी। जांच के दौरान पाया गया कि अवैध खनन से अर्जित कई संपत्तियां इकबाल ने दूसरे लोगों के नाम कर रखी हैं। इन सभी संपत्तियों को भी सीज कर दिया गया है। इन संपत्तियों की कीमत करीब 170 करोड़ बताई जा रही है।

ED भी कर चुकी है जांच

पुलिस के मुताबिक मनी लान्डरिंग के मामले में ED (प्रवर्तन निदेशालय) भी हाजी इकबाल (Haji Iqbal)  और उसके परिजनों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला चुका है। यह कार्रवाई इकबाल और उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के विभिन्न मामलों के चलते हुई थी।

Tags: crime newshaji iqbalSaharanpur news
Previous Post

उल्टी गिनती शुरू, ढाई बजे मलबे के ढेर में तब्दील हो जाएंगी ट्विंस टावर्स

Next Post

रौद्र हुई गंगा, बीजेपी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खोला कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Flood

रौद्र हुई गंगा, बीजेपी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खोला कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

यह भी पढ़ें

मोहन भागवत

आत्मनिर्भरता का भाव समाज में लाने के लिये काम करे कार्यकर्ता : भागवत

11/09/2020

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने चुनावी आपाधापी के बीच बच्चों संग खेला फुटबाल

30/01/2022
use of headphone

हेडफोन का ज्यादा इस्तेमाल आपके लिए हो सकता है हानिकारक

19/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version