• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आत्मनिर्भरता का भाव समाज में लाने के लिये काम करे कार्यकर्ता : भागवत

Desk by Desk
11/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
मोहन भागवत

मोहन भागवत

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि कोरोना कालखंड में सेवा कार्य के जरिये समाज में आत्मनिर्भरता का भाव लाने की दिशा में काम करे।

श्री भागवत ने कानपुर में अपने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन सिविल लाइंस में क्षेत्र संघ चालक वीरेन्द्र जीत सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में कहा कि संघ के अतिरिक्त कई सामाजिक संगठनों मठ,मंदिरों, गुरुद्वारों ने सेवा कार्य किए हैं जिसके फलस्वरूप एक बहुत बड़ी सज्जन शक्ति समाज में उभर कर सामने आई है। संघ के कार्यकर्ताओं को ऐसी सज्जन शक्ति से संपर्क करना चाहिए।

Video : गलवान घाटी के 3 मिनट 25 सेकेंड का देखें वीडियो, कैसे चीनी सैनिकों ने किया भारतीय सेना पर हमला?

सर संघचालक ने कहा लॉकडाउन के कालखंड का प्रभाव अभी भी है। प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से हमको काम करना है। शहरी क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए तथा ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के लिए कार्य करना है। आत्मनिर्भरता का भाव समाज में उत्पन्न करना है।

संघ प्रमुख ने कहा “ स्वयंसेवकों को यह स्मरण रहना चाहिए कि हमने यह कार्य प्रचार के लिए नहीं किया है। हमारा कार्य हमने अपना दायित्व जो कि हमारा समाज के लिए है या समझ के किया है। कानपुर प्रांत में सेवा के साथ साथ समाज मे संस्कार उत्पन्न करने के लिए जो तीन कार्यक्रम बुद्ध पूर्णिमा पर उपवास, कुटुंब प्रबोधन की दृष्टि से परिवारजन का एक साथ भोजन तथा प्रत्येक प्रकृति प्रेमी परिवार द्वारा पर्यावरण की दृष्टि से हवन कार्यक्रम भी सराहे गये है। प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार उपलब्ध करने का काम जो इस कानपुर प्रान्त में हुआ है वह बहुत अच्छा है इसको और बढाने की आवश्यकता है।”

छापा मारकर पुलिस ने नकली सीमेंट फैक्ट्री का किया भंडाभोड़, पांच गिरफ्तार

इससे पहले सुबह नौ बजे से शुरू हुयी बैठक में मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था लेकिन संघ के पदाधिकारियों के सूत्रों से बैठक की जानकारी प्राप्त हो रही थी। संघ से जुड़े पदाधिकारी व स्वयंसवकों ही पहले दिन की बैठक में शामिल हुए थे। कोविड प्रोटोकाल का बैठक में पूरी तरह पालन किया गया। इस दौरान शामिल हुए पदाधिकारियों ने सरसंघचालक मोहन भागवत को लाकडाउन के कालखण्ड में कानपुर प्रान्त में किये गये सेवाकार्य की जानकारी दी और प्रान्त के आकंड़े के साथ साथ स्वयंसेवकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से किए गए कई प्रेरणादाई कार्यों का उदाहरण भी कार्यकर्ताओ द्वारा दिया गया।

संघ के पदाधिकारियों सूत्रों ने बताया कि लाकडाउन के कालखण्ड में कानपुर प्रान्त में किये गये सेवाकार्य की जानकारी होने पर सरसंघचालक मोहन भागवत ने सेवा कार्यों के दृष्टि से कानपुर प्रांत के कार्य की सराहना की।

Tags: 24ghante online.comkanpur newsMohan BhagwatNational newsrss chief mohan bhagwatआरएसएस प्रमुख मोहन भागवतकानपुर न्यूज़मोहन भागवत
Previous Post

कोरोना से प्रेग्नेंसी में हो सकता है ब्लड क्लॉटिंग का खतरा, जानें कैसे?

Next Post

बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से रोजगार के अवसर सृजित होंगे : योगी

Desk

Desk

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
cm yogi

बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से रोजगार के अवसर सृजित होंगे : योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने किया बच्चों का अन्नप्राशन व गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

16/09/2022
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

मंदिर में अराजक तत्वों की तोड़फोड़ से हिंदूवादी नेताओं में आक्रोश

18/07/2021
CPCB

सीपीसीबी में कंसलटेंट के पद पर निकली भर्तियां

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version