Main Sliderउत्तर प्रदेशवाराणसी

रौद्र हुई गंगा, बीजेपी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खोला कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

वाराणसी। गंगा (Ganga) में आई बाढ़ (Flood) को देखते हुए बाढ़ पीडितों के सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाहर नगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में कंट्रोल रूम (Control Room) खोल दिया है। यहां बाढ़ पीड़ित अपनी समस्या 0542-2314000, 8299625346 हेल्पलाइन नंबर पर बता सकते हैं। जिसका समाधान कराया जाएगा।

साथ ही कंट्रोल रूम की ई-मेल आईडी [email protected] पर भी संपर्क किया जा सकता है। सर्किट हाऊस में आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि कंट्रोल रूम में हर दिन अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान की नदियों में उफान से बनारस पूरी तरह से बाढ़ (Flood) से घिर गया है। गंगा के रौद्र रूप के कारण वरुणा और असि में पलट प्रवाह से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है।

पूर्व MLC हाजी इकबाल गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार

शनिवार को गंगा खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थीं। हालांकि बढ़ाव की रफ्तार दिन भर कम होने के बाद रात में बढ़ गई और दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार जलस्तर में बढ़ने लगा।

Related Articles

Back to top button