• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोबाइल चोरी के आरोप में फ्लिपकार्ट के दो डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। सोमवार को थाना मझोला पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में फ्लिपकार्ट के दो डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के करीब दो लाख रुपये कीमत के 11 मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों का तीसरा साथी की तलाश की जा रही हैं।

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित फ्लिपकार्ट इंस्टाकार्ट सर्विस के गोदाम से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 22 मोबाइल गायब हो गए थे। ये मोबाइल 23 अगस्त से 31 अक्टूबर 2022 तक गायब हुए थे। कंपनी के प्रबंधक सौरभ कुमार की तहरीर पर मझोला पुलिस ने 16 नवंबर 2022 को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।

थाना मझोला इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि पांच फरवरी की शाम को सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी के मोबाइलों को बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सोनकपुर फ्लाईओवर के पास से सिविल लाइंस की आदर्श कालोनी निवासी आकाश कुमार और मझोला की एकता कालोनी निवासी प्रिंस तोमर को पकड़ लिया।

तलाशी में उनके बैग से पुलिस ने 11 मोबाइल बरामद किए। दोनों आरोपित फ्लिपकार्ट कंपनी में ही डिलीवरी ब्वाय की नौकरी करते हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ग्राहकों द्वारा आनलाइन मंगाए जाने वाले मोबाइल बड़े-बड़े डिब्बों में आते हैं। मौका मिलते ही इनमें से एक-एक मोबाइल फोन चुरा लेते थे।

इसमें सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आशियाना कालोनी निवासी तरुण भी शामिल था, तरुण ने करीब दो महीने पूर्व नौकरी छोड़ दी थी। थाना मझोला इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया तीसरे आरोपित तरुण की तलाश की जा रही हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया जाएगा।

Tags: Muradabad news
Previous Post

पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर किया चोरी का खुलासा

Next Post

भूकंप का ‘तांडव’, तुर्की-सीरिया में अबतक 4000 से ज्यादा लोगों की मौतें

Writer D

Writer D

Related Posts

UP-Japan cooperation in women and child welfare
Main Slider

महिला-बाल कल्याण में यूपी-जापान सहयोग की नई संभावनाओं पर मंथन

21/08/2026
UP Rise gives new wings to youth
उत्तर प्रदेश

यूपी राइज से युवाओं को नई उड़ान, इनोवेशन के दम पर रोजगार सृजन का संकल्प

21/08/2026
Agreement on green hydrogen cooperation between UP and Yamanashi
Main Slider

उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच ग्रीन हाइड्रोजन सहयोग पर महत्वपूर्ण समझौता

21/08/2026
Arrival of the Japanese delegation in Kashi
उत्तर प्रदेश

काशी में जापानी प्रतिनिधिमंडल का आगमन, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मिलेगी नई दिशा

21/08/2026
Governor Kotaro Nagasaki
उत्तर प्रदेश

यूपी-जापान सहयोग को ठोस परियोजनाओं में बदलने पर जोर

21/08/2026
Next Post
Earthquake

भूकंप का 'तांडव', तुर्की-सीरिया में अबतक 4000 से ज्यादा लोगों की मौतें

यह भी पढ़ें

shot

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी दिल्ली, बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली

22/05/2021
Shot

खेत में मवेशी घुसने पर युवक की गोली मारकर हत्या

14/12/2022
Rahul Gandhi राहुल गांधी

विडियो शेयर कर राहुल ने कहा- पीड़ित परिवार के साथ हुए अन्याय की सच्चाई जानना सबके लिए जरूरी

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version