• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगे 72 देशों के बायर्स

Writer D by Writer D
13/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UPITS

International Trade Show

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show) के दूसरे संस्करण में 72 देशों के बायर्स (क्रेता) भी प्रतिभाग करेंगे। इसमें से करीब 400 बायर्स ने 9 अगस्त तक इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। इन 72 देशों में यूरोप से लेकर ओसनिया और अफ्रीका समेत 10 रीजन के बायर्स शामिल हैं। आयोजन तक 500 से अधिक विदेशी बायर्स के हिस्सा लेने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show) के दूसरे संस्करण का आयोजन आगामी 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा के विशाल परिसर में होने जा रहा है। यह मेगा इवेंट 2023 में हुए इवेंट से भी बड़ा और भव्य होगा, जिसके लिए योगी सरकार ने तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है।

सर्वाधिक 14 देश अफ्रीका रीजन के करा चुके रजिस्ट्रेशन जिन देशों ने अब तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show) में हिस्सा लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, उनमें सबसे ज्यादा 14 देश अफ्रीका रीजन के हैं। इसके अलावा 12-12 देश यूरोप और वेस्ट एशिया एंड नॉर्थ अफ्रीका (वाना) से हैं। इसके अलावा 8 देश लैटिन अमेरिकन एंड कैरेबियन (एलएसी) रीजन से, 7 देशकॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट्स (सीआईएस) रीजन से,5 देश साउथईस्ट एशियन (एसईए) रीजन से, 4-4 देश साउथ अफ्रीकन रीजन (एसए) और नॉर्थईस्ट एशियन (एनईए) रीजन से हैं।

वहीं 3-3 देश नॉर्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (नाफटा) और ओसनिया रीजन से हैं। बायर्स की बात करें तो सबसे ज्यादा 75 बायर्स वेस्ट एशिया एंड नॉर्थ अफ्रीका (वाना) से हैं। वहीं, 50-50 बायर्स सीआईएस, अफ्रीका और साउथ अफ्रीकन रीजन से हैं, जबकि एलएसी से 35, एनईए और एसईए से 20-20 तो नाफटा से 18 बायर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

गंभीर बीमारियों से पीड़ित प्रदेश के मरीजों के इलाज में सहयोगी बने सीएम योगी

2023 से ज्यादा संख्या में आएंगे एग्जिबिटर्स और विजिटर्स देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अनेक देशों से लोग इस आयोजन के प्रति उत्साहित हैं और प्रतिभाग करने आ रहे हैं। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show) में इस बार 2023 की तुलना में अधिक एग्जिबिटर्स और विजिटर्स के आने की संभावना है। पहले संस्करण में जहां 2,000 एग्जिबिटर्स यहां आए थे तो वहीं 2024 में यह संख्या 2500 प्रस्तावित है।

यही नहीं, बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी)में एक लाख विजिटर्स आएंगे, जो पहले संस्करण में 70 हजार थे। इसी तरह बिजनेस टू कस्टमर (बी2सी) में 3.5 लाख विजिटर्स लाने का प्रस्ताव है जो 2023 में 2.37 लाख रहा था। 2023 में जहां 1 लाख से अधिक नए व्यापारिक सूत्रों का उद्भव देखने को मिला था तो वहीं 2024 में यह संख्या 1.25 लाख प्रस्तावित है।

यह इंटरनेशनल ट्रेड शो, प्रदेश के बड़े उद्योगों, आईटी/आईटीईएस, एमएसएमई, स्टार्टअप, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन व संस्कृति, ऊर्जा, ओडीओपी जैसे सेक्टर्स के उद्यमियों, आंत्रप्रेन्योर, विनिर्माताओं और निर्यातकों के लिए वैश्विक मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। इसे योगी सरकार भव्य स्वरूप देने में जुट गई है।

Tags: Lucknow NewsUP International Trade Showup newsYogi News
Previous Post

गंभीर बीमारियों से पीड़ित प्रदेश के मरीजों के इलाज में सहयोगी बने सीएम योगी

Next Post

देश की पहली लीथियम खदान छत्तीसगढ के कटघोरा में

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
lithium mine

देश की पहली लीथियम खदान छत्तीसगढ के कटघोरा में

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

अत्याधुनिक हवाई सुविधाओं के विस्तार से अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति – सीएम भजनलाल शर्मा

28/04/2025
CM Nayab Singh Saini

हरियाणा कौशल निगम कर्मियों को ‘नायब’ तोहफा, तनख्वाह में 8 फीसदी बढ़ोतरी

01/07/2024
Bread Ghevar

फटाफट तैयार हो जाएगा ब्रेड घेवर, जो भी खाएगा वो इसकी तारीफ किए बगैर रह नहीं पाएगा

03/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version