• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की पहली लीथियम खदान छत्तीसगढ के कटघोरा में

Writer D by Writer D
13/08/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
lithium mine

lithium mine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  (CM Vishnudev Sai) के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नेशनल मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की छठी गवर्निंग बॉडी मीटिंग में सम्मिलित हुए। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में खनिजों का दोहन और उनके उपयोग के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण पर चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र की भी चर्चा हुई। जिओलाजिकल सर्वे आफ इंडिया के सर्वें में कटघोरा के लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में लीथियम (Lithium Mine) का बड़ा भंडार होने की पुष्टि हुई है।

बैठक में उपस्थित रहने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कटघोरा में जल्दी ही देश की पहली लीथियम खदान (Lithium Mine) शुरू होगी। वर्तमान समय में लीथियम एक अहम धातु है जिससे राज्य और देश विकास की नई दिशा की तरफ अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि लीथियम खदान के शुरू हो जाने से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा और विकसित भारत, 2047 के योगदान में छत्तीसगढ़ के लीथियम भंडार (Lithium Mine) का बड़ा योगदान होगा।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगे 72 देशों के बायर्स

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ सहित बिहार, गुजरात, झारखण्ड, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में स्थित 20 क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स का ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन हेतु एमएसटीसी पोर्टल में एनआईटी जारी किया गया है। इन 20 ब्लॉक्स में से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र में लिथियम एंड आरईई ब्लॉक भी शामिल है।

लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में जीएसआई द्वारा प्रारंभिक सर्वे में लगभग 10 पीपीएम से 2 हजार पीपीएम लिथियम कन्टेन्ट पाया गया है। ब्लॉक में रेयर अर्थ एलिमेंट की भी उपस्थिति पाई गई है। क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की आवश्यकता रिन्यूवेबल एनर्जी, रक्षा, कृषि, फार्मास्युटिकल, उच्च-तकनीकी इलेक्ट्रानिक्स, दूरसंचार, परिवहन आदि में होती है। लीथियम खनिज के मामलों में वर्तमान समय में देश आयात पर निर्भर है।

Tags: Chattisgarh Newslithium mineRaipur news
Previous Post

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगे 72 देशों के बायर्स

Next Post

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

गीत-संगीत के माध्यम से राज्य की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय : मुख्यमंत्री

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा से शिवमय हुई देहरादून, मुख्यमंत्रा धामी ने भी हुए शामिल

26/08/2026
CM Bhajanlal Sharma
राजस्थान

प्रवासी राजस्थानी बदलते राजस्थान में करें ज्यादा से ज्यादा निवेश: CM भजनलाल शर्मा

26/08/2026
Chhavi Varshney
Main Slider

23 वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत, मां ने भी गंवाई जान

26/08/2026
Havoc caused by floods in Nepal
Main Slider

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज पानी में बह गया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स

26/08/2026
Next Post
CM Dhami

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

यह भी पढ़ें

यूपी में कोरोना के 3249 नए मामले, रिकवरी दर 88.95 प्रतिशत पहुंचा

09/10/2020

पूर्ववर्ती सरकारों में बंदूक लेकर चलने को मजबूर थे लोग : डॉ शर्मा

30/10/2021
ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता बनर्जी के पैरों में लगी चोट, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कोलकाता लाया जा रहा है

10/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version