Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुपरस्टार प्रभास के साथ धमाल मचाने को तैयार दीप‍िका पादुकोण

दीपिका पादुकोण प्रभास

दीपिका पादुकोण प्रभास

नई दिल्ली| दीपिका पादुकोण और ‘बाहुबली’ फेम सुपरस्टार प्रभास की जोड़ी साथ में धमाल मचाने को तैयार है। दरअसल, वीजयंती मूवीज ने फैंस को एक सरप्राइज के लिए तैयार रहने को कहा था। वीजयंती मूवीज ने ट्वीट कर बताया था कि रव‍िवार सुबह 11 बजे वे एक बड़े सरप्राइज से पर्दा हटाने वाले हैं। इसके साथ उन्होंने प्रभास, डायरेक्टर नाग अश्व‍िन और प्रभास 21 को टैग किया था।

रिया चक्रवर्ती ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई पुलिस स्टेशन में शिकायत

अब विजयंती मूवीज ने भी इस सरप्राइज का खुलासा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीड‍िया पर दीप‍िका और प्रभास के साथ में काम करने की अनाउंसमेंट कर दी है।

दीपिका ने भी खुद फैन्स को इस खबर को सोशल मीडिया के जरिए दी है।

निर्देशक नाग अश्विन ने दीपिका के साथ काम करने को लेकर कहा, ‘मैं दीपिका को इस किरदार को निभाते हुए देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। यह कुछ ऐसा होगा जो किसी भी एक्ट्रेस ने पहले कभी नहीं किया होगा। उनका किरदार सभी को चौंका देगा। दीपिका और प्रभास की जोड़ी फैन्स को बहुत पसंद आएगी और यह फिल्म इन दोनों की ही कहानी है। मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म एक बड़ा धमाका करने वाली है।’

Exit mobile version