• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के विजन और मिशन से अभिभूत हुआ गोवा का प्रतिनिधिमण्डल

Writer D by Writer D
22/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

Delegation of Goa paid courtesy call on CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गोवा के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एक दल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान गोवा के पत्रकारों और अधिकारियों के समूह ने नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी के विजन और मिशन से परिचय प्राप्त किया।

गोवा के दल ने उत्तर प्रदेश में बीते 06 वर्षों की अवधि में हुए सकारात्मक बदलाव के बारे में अपने विचार भी साझा किए। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास, शिक्षा, कला, संस्कृति, विरासत, युवा कल्याण व रोजगार के क्षेत्र में प्रदेश हित में मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश आगमन पर गोवा के प्रतिनिधिमंडल का अभिवादन किया और प्रदेश के भौगोलिक, सांस्कृतिक, आध्यत्मिक, शैक्षिक व औद्योगिक संस्कृति के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सबसे बड़ी आबादी का यह राज्य आज खाद्यान्न, दूध, गन्ना, फल व सब्जी के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है तो इंफ्रास्ट्रक्चर डवेलपमेंट के लिए जारी नियोजित प्रयासों ने इसे औद्योगिक निवेश सर्वश्रेष्ठ गंतव्य बनाया है।

उन्होंने कहा कि 96 लाख एमएसएमई इकाइयों के साथ उत्तर प्रदेश में स्थानीय पारंपरिक कला और उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हुए एक जिला-एक उत्पाद की योजना प्रारंभ की गई है, जिसके आशातीत परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश का निर्यात 1.60 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।

विगत दिनों संपन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश ने स्वयं के लिए $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। यह समिट इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए बड़ा आधार बन रही है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने शैक्षिक भ्रमण पर आए समूह को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे अयोध्या, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, विधानभवन, अयोध्या, मथुरा और काशी भ्रमण के सुझाव दिया और कहा कि इन क्षेत्रों में भ्रमण सभी को नए भारत के नए उत्तर प्रदेश से परिचय कराएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कोरोना प्रबंधन के यूपी मॉडल के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और कोविड काल में असमय काल-कवलित हुए पत्रकारों के परिजनों के सहायतार्थ धनराशि उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री के संवेदनशीलता की प्रशंसा की।

सीएम धामी ने की दालचीनी और तिमरू मिशन प्रारम्भ करने की घोषणा

बता दें कि गोवा के सूचना व प्रचार निदेशक दीपक एम. बाण्डेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ 04 दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर लखनऊ आये हैं। उनके साथ गोवा के विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के संपादक व संवादाता भी हैं। यह दल 24 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करेगा।

Tags: cm yogigoa delegationLucknow News
Previous Post

सीएम धामी ने की दालचीनी और तिमरू मिशन प्रारम्भ करने की घोषणा

Next Post

कंबाइन मशीन के बंटवारे को लेकर बुजुर्ग की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Corona
Main Slider

महाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद अब इस राज्य में भी कोरोना की एंट्री, इतने मरीज हुए संक्रमित

22/05/2025
CM Yogi
Main Slider

अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर होगा औरैया का मेडिकल कॉलेज : योगी आदित्यनाथ

22/05/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

विपरीत मौसम में भी बेहतर विद्युत आपूर्ति होती रहे इसके लिए सभी कार्मिक कार्यरत: एके शर्मा

22/05/2025
Jasprit Bumrah
Main Slider

IPL में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, 9वीं बार किया ऐसा चमत्कार

22/05/2025
CM Dhami gave appointment letters to the newly appointed transport constables
Main Slider

सरकारी नौकरी मात्र नौकरी नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व: सीएम धामी

22/05/2025
Next Post
Murder

कंबाइन मशीन के बंटवारे को लेकर बुजुर्ग की हत्या

यह भी पढ़ें

BSEB 12वीं फिजिक्स के पेपर में यूं लाएं अच्छे मार्क्स

06/12/2020
Worship

पूजा करते समय न करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

07/11/2024
Gujrat Board

CBSE Date Sheet 2021: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं लिखित माध्यम से ही होंगी

30/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version