• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली विधानसभा का वार्षिक बजट सत्र सोमवार से, कार्यवाही में दो महत्वपूर्ण बदलाव

Desk by Desk
07/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
दिल्ली विधानसभा Delhi assembly

दिल्ली विधानसभा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार का वार्षिक बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और 1993 के बाद से पहली बार दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे।

पहला, पूरा विधानसभा सत्र पूरे दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। अपने पारंपरिक समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक के बजाय 11 बजे से शाम 5 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही चलेगी। दूसरा, सत्र बिना किसी ‘प्रश्नकाल’ के आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि कई अन्य राज्यों में विधानसभा सत्र सुबह से शाम तक पूरे दिन के लिए आयोजित होते हैं। जबकि, 1993 में अपनी स्थापना के बाद से दिल्ली विधानसभा 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच कार्यवाही का संचालन कर रही है।

दिल्ली विधानसभा के पूर्व सचिव एसके शर्मा के अनुसार, 1993 में दिल्ली में पहली बार विधानसभा चुनावों के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के नेतृत्व में दिल्ली मंत्रिपरिषद ने दिल्ली में निर्वाचित सरकार का पहला बजट पेश किया था, जिसमें सत्र का समय 2 बजे से 5 बजे के बीच तय किया गया था। यह तब से एक परंपरा बन गई है।

शर्मा ने कहा कि हालांकि विशेष अवसरों पर कई विशेष सत्रों  को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है, लेकिन दिल्ली विधानसभा ने कभी पूरे दिन के लिए काम नहीं किया है। यह पहला सत्र होगा जब सोमवार सुबह 11 बजे से और शाम 5 बजे तक बजट सत्र आयोजित किया जाएगा।

देश अचानक फिर तेजी से कोविड-19 संक्रमण,100 मरीजों की मौत

 

उन्होंने कहा कि 1993 में चुनावों के बाद दिल्ली विधानसभा के पहले अध्यक्ष सी. लाल गोयल ने निर्वाचित मंत्रिपरिषद को सुबह के वक्त वार्षिक बजट पेश करने के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि, मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने कार्यवाही का समय बदलने का अनुरोध किया था। इसके बाद इसे दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया था। यह तब से एक परंपरा बन गई है।

शर्मा के अनुसार, पूरे सत्र को पूरे एक दिन तक चलाने के लिए निर्वाचित सरकार को चर्चा करने के लिए अपने पास पर्याप्त एजेंडा रखना होगा। दूसरे सत्र में विधानसभा सत्र का संचालन बिना किसी ‘प्रश्नकाल’ के किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रश्नकाल के नहीं होने पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार को इस कदम के लिए दोषी ठहराया है और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है।

बिधुड़ी ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार पर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर सवालों के जवाब देने की अपनी जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाया। विधायकों को 15 दिन पहले विधानसभा सत्र बुलाने के बारे में सूचित किया जाता है ताकि वे लोगों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा सकें।बिधुड़ी ने शुक्रवार को कहा कि यह उन चुने हुए प्रतिनिधियों के अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है, जिन्हें सरकार से सवाल पूछने के अधिकार से वंचित रखा गया है।

फंदे पर लटके मिले पिता-पुत्र, जली अवस्था में बरामद हुए मां और दो बेटियों के शव

इस मामले पर बोलते हुए, शर्मा ने कहा कि किसी भी विधायक के लिए, प्रश्नकाल अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की चिंताओं को व्यक्त करने का मुख्य अवसर है। यदि प्रश्नकाल सत्र को विधानसभा की कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनाया जाता है, तो बहस एकपक्षीय हो सकती है।

दिल्ली विधानसभा के सचिव सी. वेलमुरुगन ने आईएएनएस को बताया कि प्रश्नकाल निस्संदेह सत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन यह निर्वाचित सरकार और अध्यक्ष पर निर्भर है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जो वित्त विभाग भी रखते हैं, 9 मार्च को वार्षिक बजट पेश करेंगे।

Tags: Annual Budget Sessiondelhi assemblyDelhi Legislative AssemblyGovernment of Delhiproceedingsकार्यवाहीदिल्ली विधानसभादिल्ली सरकारवार्षिक बजट सत्र
Previous Post

देश अचानक फिर तेजी से कोविड-19 संक्रमण,100 मरीजों की मौत

Next Post

सभी को सस्ता और सुलभ इलाज उपलब्ध कराने के सरकार कटिबद्ध : पीएम मोदी

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
PM Modi
कर्नाटक

बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

10/05/2026
Next Post
पीएम मोदी PM Modi

सभी को सस्ता और सुलभ इलाज उपलब्ध कराने के सरकार कटिबद्ध : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Navratri

गुप्त नवरात्रि आज से शुरु, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

30/01/2025
murder

पैसों की खातिर भाई ने ही की थी भाई की गला काटकर हत्या, गिरफ्तार

21/06/2021
UPPCL

UPPCL में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

26/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version