• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली : एंकाउंटर के बाद त्यागी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Desk by Desk
06/10/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
त्यागी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

त्यागी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ में आए दोनों बदमाश कुख्यात सलमान त्यागी गैंग के लिए काम करते हैं। पकड़ गए बदमाशों की पहचान दीपक उर्फ दीपू और सुरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो सॉफिस्टिकेटेड पिस्टल और एक देसी तमंचे के साथ कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश सलमान त्यागी गैंग के लिए जबरन उगाही का काम करते थे। सलमान त्यागी और उसके गैंग के तमाम गुर्गों के खिलाफ कत्ल, कत्ल की कोशिश, लूट, डकैती जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। सलमान त्यागी फिलहाल जेल में बंद है। वहीं से वो अपना गैंग चला रहा है।

बिहार : एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद, इलाके में दहशत

पुलिस को ख़बर मिली थी कि सलमान त्यागी गैंग के दो शातिर बदमाश दिल्ली के विकासपुरी इलाके में आने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने विकासपुरी इलाके में ट्रैप लगाया। पुलिस को विकासपुरी के पास के गंदे नाले की तरफ से लाल रंग की बुलेट मोटरसाइकिल पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन दोनों को रुकने का इशारा किया तो वो लोग पुलिस को देखते ही बाइक घुमाकर भागने लगे, लेकिन उनकी बाइक स्लिप कर गई और दोनों वहीं पर गिर पड़े।

विस्फोटक के साथ पांच नक्सली गिरफ्तार, बिहार चुनाव में दहशत फैलने की थी प्लानिंग

मगर इसके बावजूद दोनों ने सरेंडर नहीं किया और पुलिस का कहना है कि उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली मार दी। उसके बाद मौके से दोनों को गिरफ्तार कर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर दोनों की पहचान सुरेंद्र और दीपक के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक इन दोनों के खिलाफ भी लूट, हत्या की कोशिश और जबरन उगाही के कई मामले दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

जेल में बंद कुख्यात अपराधी सलमान त्यागी उन्हें जो कहता था, वो बाहर उसे अंजाम देते थे। जानकारी के मुताबिक विकासपुरी इलाके में यह दोनों अपने दुश्मन को ठिकाने लगाने की इरादे से जा रहे थे, लेकिन इसके पहले ही इनका सामना पुलिस के साथ हो गया। पुलिस के मुताबिक सलमान त्यागी दिल्ली और एनसीआर के कारोबारियों में अपना खौफ पैदा कर जबरन उगाही का धंधा चला रहा था। इस काम के लिए उसका गैंग कई लोगों पर कत्ल और जानलेवा हमले कर चुका है।

हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे संजय सिंह पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि सलमान त्यागी के बाद इस गैंग में सद्दाम उर्फ गौरी का नाम आता था। सद्दाम उर्फ़ गौरी के खिलाफ भी दिल्ली के कई थानों में संगीन मामले दर्ज हैं। सद्दाम भी फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक 2014 में उत्तराखंड पुलिस के कब्जे से अमित भूरा को भगाने में सद्दाम गोरी का ही हाथ था। अमित भूरा को भगाने के साथ-साथ इन बदमाशों ने उत्तराखंड पुलिस की दो एके-47 और एक एसएलआर भी लूट ली थी। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सलमान त्यागी जेल से अपना गैंग कैसे चला रहा है? उसके गैंग में कितने बदमाश शामिल हैं?

Tags: 24ghante online.comcrime 24ghante online.comcrime news in hindiDelhi Crime Newsdelhi news
Previous Post

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, कई जिलों की बत्ती गुल

Next Post

निजीकरण नहीं रोका तो करेंगे जेल भरो आंदोलन : विधुत कर्मचारी संघर्ष समिति

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
बिजली निजीकरण का विरोध

निजीकरण नहीं रोका तो करेंगे जेल भरो आंदोलन : विधुत कर्मचारी संघर्ष समिति

यह भी पढ़ें

sanjay singh

बेसिक शिक्षा मंत्री को मुख्यमंत्री तत्काल करें बर्खास्त : संजय सिंह

27/05/2021
Mukhtar Ansari

बाहुबली मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका, इस मामले में आजीवन कारावास

13/03/2024

कुट्टू का आटा खाने से बच्चों सहित 10 लोग बीमार

04/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version