• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोलियम उत्पादों की मांग नवंबर में 3.6 फीसद घटी

Desk by Desk
14/12/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
gas agency

gas agency

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| देश में ईंधन की मांग नवंबर में सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत घट गई। हालांकि, इससे पिछले महीने अक्टूबर में ईंधन खपत सामान्य स्तर पर पहुंच गई थी, लेकिन नवंबर में यह फिर नीचे आ गई। पेट्रोलियम मंत्रालय के योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ द्वारा प्रकाशित अस्थायी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में पेट्रोलियम उत्पादों की कुल मांग घटकर 1.78 करोड़ टन रह गई, जो नवंबर, 2019 में 1.85 करोड़ टन थी।

हालांकि, परिवहन और कारोबारी गतिविधियों में सुधार से ईंधन की खपत माह-दर-माह आधार पर लगातार तीसरे महीने बढ़ी है। अक्टूबर में देश में ईंधन की खपत 1.77 करोड़ टन रही थी। फरवरी के बाद अक्टूबर पहला महीना रहा जबकि सालाना आधार पर ईंधन की मांग बढ़ी थी। त्योहारी सीजन से पहले डीजल की मांग बढ़ने से अक्टूबर में ईंधन की कुल मांग कोविड-19 पूर्व के स्तर पर पहुंच गई थी।

विस्ट्रॉन फैक्ट्री में हिंसा के बीच चोरी हुए हजारों iphone

अक्टूबर में सालाना आधार पर पेट्रोलियम उत्पादों की मांग में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।पेट्रोल की खपत सितंबर में ही कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं, डीजल की खपत अक्टूबर में सामान्य हो पाई थी। हालांकि, नवंबर में मांग में फिर गिरावट आई है। अक्टूबर में जहां डीजल की मांग में सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, वहीं नवंबर में यह 6.9 प्रतिशत घटकर 70.4 लाख टन रह गई है। मासिक आधार पर हालांकि मांग में मामूली सुधार हुआ है। अक्टूबर में यह 69.9 लाख टन रही थी।

कोरोना वायरस महामारी पर अंकुश के लिए अप्रैल में लॉकडाउन के चलते ईंधन की मांग में 49 प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी। औद्योगिक ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाले नाफ्था की मांग नवंबर में 7.7 प्रतिशत बढ़कर 13 लाख टन पर पहुंच गई। इसी तरह सड़क निर्माण में काम आने वाले बिटुमेन की मांग 18 प्रतिशत बढ़कर 6,92,000 टन पर पहुंच गई।

Tags: Dieselgas agencyLPGPetrolएलपीजीडीजलपेट्रोल
Previous Post

विस्ट्रॉन फैक्ट्री में हिंसा के बीच चोरी हुए हजारों iphone

Next Post

सरकारी राशन की दुकान से मजदूर का शव बरामद, हत्या की आशंका

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
A delegation of the OBC Welfare Parliamentary Committee met CM Dhami.
राजनीति

प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Robert Vadra
राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Savin Bansal
Main Slider

कैंसर पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मिली राहत, ऋण माफ

16/05/2026
Next Post
Dead Body

सरकारी राशन की दुकान से मजदूर का शव बरामद, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

Find My Device Network

अब Google हुआ डाउन, मेल भेजने और रिसिव करने में आ रही है दिक्कतें

12/10/2021
Murder

पूर्व प्रधान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

17/02/2023
arrested

नशीली दवाईयां बेचने वाले गिरोह के सरगना सहित पांच को एसटीएफ़ ने दबोचा

07/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version