• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला, तोड़फोड़ कर लिखे भारत विरोधी नारे

Writer D by Writer D
06/04/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Hindu Temple

Demolition in Hindu Temple in Canada

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ओट्टावा। कनाडा में हिंदू मंदिरों (Hindu Temple) को निशाना बनाया जाना नहीं रुक रहा है। इस बार विंडसर के एक हिंदू मंदिर पर हमला कर वहां तोड़फोड़ की गयी। नकाबपोश हमलावरों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे।

जानकारी के अनुसार विंडसर के श्री स्वामी नारायण मंदिर (Shri Swami Narayan Temple) में यह हमला हुआ है। मंदिर में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया गया है। साथ ही मंदिर की दीवारों पर भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं। यह घटना खालिस्तान समर्थकों की ओर से अंजाम दी गयी मानी जा रही है क्योंकि मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारों के साथ खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं।

कनाडा में पुलिस ने जारी किया हिंदू मंदिर पर हमले का वीडियो। 

मंदिर प्रबंधन ने विंडसर में श्री स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाने पर हैरानी व्यक्त की है। प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गयी कि मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारों को देखकर हैरानी हुई। तत्काल कार्रवाई के लिए घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

विंडसर पुलिस ने हमले के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो जारी किया है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे से सुबह 1 बजे तक विडंसर के नार्थवे एवेन्यू में 1700 ब्लॉक स्थित हिंदू मंदिर (Hindu Temple) में कुछ हमलावर पहुंचे। आधी रात 12 बजे के आसपास सीसीटीवी के वीडियो फुटेज में दो हमलावर दिखाई दे रहे हैं।

आम आदमी को बड़ी राहत, लगातार 6 झटकों के बाद थमी ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की रफ्तार

उनमें से एक मंदिर (Hindu Temple) की दीवार पर तोड़फोड़ कर रहा है और दूसरा नजर बनाए हुए है। घटना के समय एक संदिग्ध काला पैंट, काला स्वेटर पहने था और उसकी पैंट में सफेद लोगो दिख रहा है। हमलावरों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे। पुलिस दोनों संदिग्ध हमलावरों की तलाश कर रही है।

Tags: # world newscanada newshindu templeinternational Newsshri swami narayan temple
Previous Post

आम आदमी को बड़ी राहत, लगातार 6 झटकों के बाद थमी ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की रफ्तार

Next Post

सीएम योगी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

Writer D

Writer D

Related Posts

Qamar Javed Bajwa
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रमुख कमर जावेद बाजवा की मौत

29/03/2026
KP Sharma Oli
Main Slider

पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल में किया गया भर्ती

28/03/2026
Bus Plunges into Padma River
अंतर्राष्ट्रीय

पद्मा नदी में गिरी बस, 23 यात्रियों की दर्दनाक मौत

26/03/2026
Masud Uddin Chaudhary
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में पूर्व सैन्य अधिकारी मसूद उद्दीन चौधरी गिरफ्तार

24/03/2026
Flight Collides
Main Slider

न्यूयॉर्क में फायर ट्रक के परखच्चे उड़े, यहूदी यात्रियों से भरी फ्लाइट में मची चीख-पुकार

23/03/2026
Next Post
CM Yogi hoisted the flag on BJP Foundation Day

सीएम योगी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

यह भी पढ़ें

Kanwariyas

कांवड यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के इन जिलों में स्कूल- कॉलेज बंद, नोटिफिकेशन जारी

21/07/2022
lounge

फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का दिलचस्प ‘अड्डा’

16/12/2020
Maa Lakshmi

करें श्री महालक्ष्मी चालीसा का पाठ, धन-संपत्ति की होगी प्राप्ति

27/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version