• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवघर के नवनिर्मित एयरपोर्ट को मिला एरोड्रम का लाइसेंस, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Writer D by Writer D
01/07/2022
in झारखंड, राष्ट्रीय
0
Deoghar Airport

Deoghar Airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। देवघर के नवनिर्मित एयरपोर्ट (Deoghar Airport) को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ‘एरोड्रम’ यानी अपग्रेडेड 4सी का लाइसेंस दे दिया है। इस अपग्रेडेशन के बाद देवघर एयरपोर्ट से एयरबस 321 के साथ ही बोइंग 737 और भारी मालवाहक विमान भी उड़ान भर सकेंगे।

इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि देवघर हवाई अड्डे के अपग्रेड हो जाने से अब वाणिज्यिक विमानों के परिचालन का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। यह पूरे संथाल के लिये गौरव की बात है।

देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) की विशेषता

– देवघर एयरपोर्ट के निर्माण पर कुल 401.34 करोड़ रुपये खर्च हुए।

– एयरपोर्ट लगभग 653.75 एकड़ जमीन पर फैला है।

– देवघर एयरपोर्ट पर 2500 मीटर यानी ढाई किलोमीटर लंबा रनवे है।

-झारखंड के अलावा बिहार और बंगाल के यात्री यहां से भर सकेंगे उड़ान।

मुख्यमंत्री बघेल ने निःशुल्क मेगा आर्थोपेडिक व स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ

देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने से झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी सुविधा होगी। कोलकाता, पटना, बागडोगरा और रांची एयरपोर्ट के बीच में देवघर एयरपोर्ट होने से यहां यात्रियों की संख्या भी भरपूर रहेगी। पहले चरण में यहां से 180 क्षमता वाले विमान की हवाई सेवा शुरू होगी। इसके बाद यहां से 320 क्षमता वाले विमान उड़ान भरेंगे।

12 को प्रधानमंत्री करेंगे एयरपोर्ट (Deoghar Airport) का उद्घाटन

देवघर के नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होगा। प्रधानमंत्री सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट आएंगे और इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए देवघर बाबा मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे। यहां तकरीबन 45 मिनट का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके बाद वे देवघर कॉलेज मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। देवघर एयरपोर्ट से ही एम्स के 200 बेड अस्पताल का भी उद्घाटन होग। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं की आधारशिला और शिलान्यास का कार्यक्रम भी यहीं से संपन्न होगा।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को देवघर एयरपोर्ट परिसर में उच्च स्तरीय बैठक की गई थी। बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, नागरिक विमानन मंत्रालय भारत सरकार के सचिव राजीव बंसल, संयुक्त सचिव नागरिक विमानन मंत्रालय भारत सरकार रुबीना अली, देवघर डीसी और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Tags: Deoghar AirportJharkhand newsNational newspm modi
Previous Post

मुख्यमंत्री बघेल ने निःशुल्क मेगा आर्थोपेडिक व स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ

Next Post

कंगना रनौत ने की महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे की तारीफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
राजनीति

पीएम सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी तैनात

14/04/2026
Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
Next Post
Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने की महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे की तारीफ

यह भी पढ़ें

Sankashti Chaturthi

विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा? जानें तिथि और पूजा विधि

06/04/2025
Electrocution

करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

15/05/2023
अनंतनाग मुठभेड

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने लश्कर का आतंकी किया गिरफ्तार

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version